फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गोहर पंचायत समिति में भी लहराया भगवा

गोहर पंचायत समिति में भी लहराया भगवा

Thu, 19 Apr 2018 06:08 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
गोहर पंचायत समिति में भी लहराया भगवा
- फोटो : अमर उजाला
गोहर (मंडी)। पंचायत समिति गोहर की कुर्सी पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। वीरवार को बीडीओ कार्यालय सभागार में हुई बीडीसी सदस्यों की बैठक में सरोआ तांदी वार्ड से इंद्र देव ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और मौवीसेरी बाल्हडी वार्ड से जगेश्वर ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। बीडीसी गोहर की बैठक में 17 में से 12 सदस्यों ने भाग लिया। बीडीसी सदस्य चमन ठाकुर ने अध्यक्ष पद के लिए इंद्र देव ठाकुर का नाम प्रपोज किया। जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। बीडीसी सदस्य मंजू ने जगेश्वर ठाकुर का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए प्रपोज किया। जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई। जिसके बाद एसडीएम गोहर कुलबीर सिंह राणा ने इंद्र देव ठाकुर को अध्यक्ष और जगेश्वर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। नई सरकार के गठन के तुरंत बाद पूर्व बीडीसी अध्यक्ष नीलमणी ठाकुर ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। जिसके बाद भाजपा ने कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए गठजोड़ शुरू कर दिया था। बीडीसी गोहर के चेयरमैन की कुर्सी की दौड़ में बगस्याड़ से चमन ठाकुर भी रेस में थे। मगर चमन ठाकुर और इंद्र देव ठाकुर की आपसी सहमति बनने के बाद चमन ठाकुर ने ही इंद्र देव ठाकुर का नाम बीडीसी चेयरमैन के लिए प्रस्तावित किया। इस मौके पर नाचन के विधायक विनोद कुमार ने भी नए चेयरमैन की ताजपोशी पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विधायक ने नवनियुक्त चेयरमैन इंद्र देव ठाकुर को बधाई दी और कहा कि इंद्र देव के नेतृत्व में बीडीसी गोहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। नवनियुक्त बीडीसी चेयरमैन इंद्र देव ठाकुर ने कहा है कि वह हर पंचायत का एक समान विकास करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed