{"_id":"5ad87be24f1c1b62098b566e","slug":"21524136930-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात के लिए प्रयोग में लाई जा रहीं स्कूली बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात के लिए प्रयोग में लाई जा रहीं स्कूली बसें
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटली/साईगलू (मंडी)। नूरपुर स्कूल बस हादसे के बाद यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कस दिया गया है। वीरवार को कोटली क्षेत्र में हुई चेकिंग के दौरान करीब आधा दर्जन वाहनों के चालान काटे हैं। जबकि कुछ वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा है। जिसमें स्कूल बसें भी हैं। इन बसों में बाराती ढोए जा रहे थे।
परिवहन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कोटली क्षेत्र के कई स्थानों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहनों के चालान काटे। साईगलू में विभाग के अधिकारियों ने प्राइवेट स्कूलों की बसों के कागज चेक किए और स्कूल प्रशासन को हिदायत दी कि वह नियमों के तहत ही अपने वाहन को संयम से चलाएं। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने चालान भी काटे। ऐसे स्कूल वाहन जो निजी तौर पर बारात तथा अन्य सवारियों को स्कूल बस में ले जा रहे थे, उनके चालकों को न करने की हिदायत भी दी गई। टैक्सी यूनियन ने इस संदर्भ में आरटीओ व पुलिस विभाग से मांग की थी कि साईगलू, बग्गी, बटाहण में कुछ स्कूल बस संचालक बारात और अन्य निजी सवारियों को स्कूल बस में नियमों को ताक पर रखकर ढो रहे हैं। उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद का कहना है कि पुलिस नियमों के तहत चालान काटने की कार्रवाई कर रही है।