{"_id":"5aa6b1e44f1c1bb2758b5059","slug":"21520873956-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमंडल गोहर के स्कूलों में नकल करते 12 छात्र पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल गोहर के स्कूलों में नकल करते 12 छात्र पकड़े
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर के स्कूलों में नकल करते 12 छात्र पकड़े
गोहर (मंडी)। एसडीएम गोहर ने सोमवार को क्षेत्र में बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में तीन अलग-अलग स्कूलों में छापामारी कर 12 छात्रों को नकल करते हुए धर दबोचा। एसडीएम ने सरोआ स्कूल में 7, केलोधार स्कूल में 4 और धंगयारा स्कूल में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। एसडीएम कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में नकल अभियान जारी है और वार्षिक परीक्षाओं में नकल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरोआ और केलोधार में उन्होंने और उनकी टीम ने नकलचियों को पकड़ा तथा धंगयारा में बोर्ड से आई टीम ने कार्रवाई कर छात्रों को नकल करते पकड़ा है। सभी नकल करने वालों के खिलाफ यूएमसी केस दर्ज कर लिया गया है।