फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   94 में से महज 21 पेयजल योजनाओं में फिल्टर होकर आ रहा पानी

94 में से महज 21 पेयजल योजनाओं में फिल्टर होकर आ रहा पानी

Tue, 30 Jan 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
94 में से महज 21 पेयजल  योजनाओं में फिल्टर होकर आ रहा पानी
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र की पेयजल योजनाओं से सैकड़ों घरों को सप्लाई होने वाले पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। बलद्वाड़ा तहसील के तहत 94 पेयजल योजनाओं में महज 21 योजनाओं में ही फिल्टर बेड लगे हुए हैं। शेष 73 पेयजल योजनाओं से पानी बिना फिल्टर किए हुए लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। ऐसे में न केवल सरकार के स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के दावों की पोल खुल रही है बल्कि बिना फिल्टर पानी मुहैया करवाकर जनता की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं हटली क्षेत्र के लोगों को तो नदी, नालों और खड्डों से सीधा पानी उठाकर सप्लाई किया जा रहा है। हालांकि, कुछ स्कीमें प्राकृतिक हैं, जिनमें फिल्टर बेड की जरूरत नहीं है। लेकिन, बरसात में फिल्टर बेड न होने के कारण लोगों को गंदला पानी पीना पड़ता है। इससे कई प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। पंचायत प्रतिनिधियों ने आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह से संबंधित क्षेत्र में फिल्टरयुक्त पानी पहुंचाने की गुहार लगाई है। प्रभावितों का कहना है कि क्षेत्र में जलजनित रोगों के मामले भी सामने आ चुके हैं। पिछले वर्ष बरसात में ढलवाहन पंचायत में आंत्रशोथ के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन, सरकार फिल्टर बेड लगाने के लिए कोई संतोषजनक कवायद शुरू नहीं कर रही है।
विज्ञापन


पानी की गुणवत्ता को परखे विभाग
विभिन्न गांवों के वार्ड सदस्यों घोड़ी की मेंबर संध्या देवी, मतोली की वार्ड की मेंबर कश्मीरा देवी, नाड़गी की मेंबर उमा कुमारी, टिक्करी की सरिता देवी के अलावा क्षेत्र के लोगों देशराज, कालीदास आदि ने बताया कि उनके गांवों में बिना फिल्टर के पानी सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने विभाग से क्षेत्र की पेयजल स्कीमों पर शीघ्र फिल्टर बेड लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जहां जरूरत थी लगाए हैं फिल्टर बेड
उधर, सहायक अभियंता आईपीएच बलद्वाड़ा कमल कुमार ने माना कि 94 पेयजल योजनाओं में महज 21 पेयजल योजनाओं में ही फिल्टर बेड लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां फिल्टर बेड लगाने की जरूरत थी, वहां लगा दिए गए हैं। नेचुरल सोर्स और कुछ स्कीमों पर भी विभाग स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने का प्रबंध करेगा। इसके लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed