{"_id":"5a5a3be14f1c1bf5408b4adc","slug":"21515863009-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलापड़ के पहलवानों ने सोनीपत में झटके चार मेडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलापड़ के पहलवानों ने सोनीपत में झटके चार मेडल
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। हरियाणा के सोनीपत में आयोजित ऑल इंडिया इंटर साई कुश्ती प्रतियोगिता में हिमालयन रूप अखाड़ा ध्वाल के चार युवा पहलवानों ने चार पदक हासिल कर प्रदेश के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चारों युवक सीसे स्कूल ध्वाल के छात्र हैं। सीसे स्कूल ध्वाल की एसएमसी के प्रधान देसराज ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में 130 किलोग्राम भार वर्ग में मुकेश कुमार ने रजत पदक, 79 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षय कुमार ने कांस्य पदक, 65 किलोग्राम भार वर्ग में जयदेव ने और 57 किलोग्राम भार वर्ग में कोमल चंदेल ने कांस्य पदक हासिल किया है। शनिवार को प्रतियोगिता से लौटने पर सलापड़ पुल पर ग्रामीणों ने चारों पहलवानों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जिसके बाद उन्हें ढोल नगाड़ों की थाप के साथ ध्वाल पहुंचाया गया। जहां पर उनका नागरिक अभिनंदन भी किया गया। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय चारों पहलवानों से साई की नार्थ जोन की सहायक निदेशक ललिता शर्मा और कोच रूप सिंह को दिया है। जिनके प्रयासों से वह सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इस मौके पर ध्वाल पंचायत के पूर्व प्रधान गणपत राम, पूर्व बीडीसी सदस्य सलो राम, श्रीराम युवक मंडल के प्रधान राकेश कुमार, रूप सिंह, संजय सलवानी, बलदेव कुमार, राजकुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। इधर, प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव कुलदीप राणा ने भी इस उपलब्धि के लिए चारों पहलवानों को बधाई दी है।
विज्ञापन