फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गुरू नानक देव पर्व पर निकाली भव्य शोभायात्रा

गुरू नानक देव पर्व पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Sat, 09 Dec 2017 06:22 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
गुरू नानक देव पर्व पर निकाली भव्य शोभायात्रा
नेरचौक (मंडी)। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नेरचौक के तत्वावधान में गुरु नानक देव पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम गुरुद्वारा में सुबह पाठ किया गया। उसके बाद पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब ने की। इस अवसर पर ढोल- नगाड़ों, फौजी बैंड, गतका अखाड़ा, शस्त्र विद्या के जौहर दिखाए गए। इस दौरान बाबा लाभ सिंह किला आनंद साहिब वाले विशेष रूप से उपस्थित हुए। महिलाओं ने साफ-सफाई की तथा पंच प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव मनप्रीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी का जन्मदिन उत्सव शनिवार को मनाया गया। इसमें नेरचौक, सुंदरनगर, मंडी, रिवालसर, जोगिंद्रनगर और आसपास की संगत ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अखंड पाठ, नगर कीर्तन और कीर्तन दरबार का आयोजन भी किया। इस अवसर पर सरदार सिंह प्रधान गुरु सिंह सभा, मनप्रीत सिंह, अवतार सिंह बाजवा, गोविंद मनचंदा, अमरीक सिंह, हरभजन सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed