फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ऑडिशन के लिए आए कलाकार पर निर्णायक मंडल हुआ ‘गायब’

ऑडिशन के लिए आए कलाकार पर निर्णायक मंडल हुआ ‘गायब’

Mon, 25 Feb 2019 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
ऑडिशन के लिए आए कलाकार पर निर्णायक मंडल हुआ ‘गायब’
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए भ्यूली में जिला के कलाकारों के लिए हो रहे ऑडिशन विवादों में हैं। सोमवार को निर्णायक मंडल के समय पर न पहुंचने पर भड़के कलाकारों ने बहिष्कार कर दिया। कलाकारों का आरोप है कि सुबह दस बजे बुलाकर निर्णायक मंडल दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचा। मौके पर बैठने तक की सुविधा नहीं है। न ही पीने के पानी की व्यवस्था। ऐसे में दूर दराज से आए कलाकारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कलाकारों ने ऑडिशन के दौरान व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए हैं। जिलास्तरीय कार्यक्रम के लिए ऑडिशन प्रक्रिया रखी गई है, लेकिन इसमें औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। इससे कलाकार आहत हैं।
विज्ञापन

कलाकार एमपी वैद्य, एनडी वैद्य, रविकांत कपूर, विनोद बहल, राम पाल शर्मा, विनोद चौधरी आदि ने कहा कि ऑडिशन के लिए जिले से कलाकार यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन अव्यवस्था के चलते दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस वर्ष पहली बार जिला के बाहर के कलाकारों और नर्तक दलों को भी ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेने के आदेश दिए हैं। यहां से सफल होने पर ही अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के मंच पर प्रतिभागी शिरकत कर पाएंगे, लेकिन ऑडिशन में निर्णायक मंडल के समय पर न पहुंचने से कलाकारों में आक्रोश है।
विज्ञापन

.....
समयानुसार करें व्यवस्था
कलाकारों का कहना है कि कलाकारों की प्रस्तुति के अनुसार ही सांस्कृतिक संध्या में समय दिया जाना चाहिए। इसके लिए संध्या का समय भी बढ़ाया जा सकता है। कलाकारों का कहना है कि स्तरीय कार्यक्रम के लिए ऑडिशन प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाएं भी स्तरीय होनी चाहिए। इधर, डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि कलाकारों की समस्याओं का निदान होगा। यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed