{"_id":"5c1a75dfbdec225712491ea1","slug":"201545237983-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं जाम न खराब कर दे विंटर सीजन का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं जाम न खराब कर दे विंटर सीजन का मजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवाईं (मंडी)। सर्पीली सड़कों पर सफर के रोमांच की हसरत लिए अगर आप क्रिसमस या न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मंडी, कुल्लू या मनाली जाने की प्लान कर रहे हों तो जरा सावधान रहें। मंडी-कुल्लू होते हुए मनाली तक पहुंचना आसान नहीं होगा। फोरलेन निर्माण के चलते तंग और बदहाल सड़कें सैलानियों की मुसीबतें बढ़ा सकती हैं। जाम के कारण चंद मिनटों का सफर घंटों में बदल सकता है। साथ ही जोखिम भरे मार्ग पर जरा सी लापरवाही आपके सेलिब्रेशन के मजे को किरकिरा कर सकती है। खासकर चौमुखा से लेकर डडौर और हणोगी से लेकर नगवाईं तक फोरलेन निर्माण से सड़क तंग हो गई है। कई जगहों पर एकतरफा यातायात चल रहा है। ऐसे में मनाली के विंटर सीजन को इस बार मंडी से कुल्लू के बीच का जाम परेशान कर सकता है।
सिंगल लेन वैकल्पिक मार्ग भी जोखिम भरा
अगर मंडी से लेकर कुल्लू तक की आवाजाही बंद होती है तो वैकल्पिक मार्ग मंडी-कटौला-बजौरा है, लेकिन यह सिंगल लेन के साथ तंग भी है। बड़ी गाड़ियों के लिए यह मार्ग बिल्कुल दुरुस्त नहीं है। ऐसे में पर्यटक नगवाईं औट होकर ही कुल्लू पहुंचना पसंद करते हैं। हालांकि, इस सड़क का विस्तारीकरण का कार्य इन दिनों जोरों पर चल रहा है। कई जगह टनल निर्माण के साथ फोरलेन निर्माण के लिए कटिंग चल रही है।
21 दिसंबर से बढ़ेगी सैलानियों की आमद
21 दिसंबर से मंडी, कुल्लू और मनाली जाने वाले वाहनों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं, इस बार वीकेंड के एकदम बाद क्रिसमस है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी इस बार सोमवार रात को है। दूसरी तरफ विंटर कार्निवाल का आयोजन मनाली में होना है। ऐसे में वीकेंड और न्यू ईयर सेलिब्रेन के एक साथ चलते बाहरी राज्यों से पर्यटन नगरी मनाली की तरफ पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। हालांकि, वर्तमान में कुल्लू से मनाली तक का सफर अब आरामदायक हो गया है, लेकिन इस बार विंटर सीजन में मंडी से कुल्लू तक का सफर सैलानियों को परेशान कर सकता है।
विज्ञापन
रिजर्व बटालियन की जाएंगी तैनात
एएसपी मंडी पुनीत रघु ने कहा कि इस संदर्भ में पुलिस उप महानिरीक्षक मध्य रेंज मंडी कपिल शर्मा ने हाल ही में बैठक के दौरान दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। बैठक में कुल्लू के एसपी भी मौजूद रहे। कुल्लू से मंडी तक एक अतिरिक्त रिजर्व बटालियन के जवान मांगे गए हैं। तीन जनवरी तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। कटौला वाया बजौरा कुल्लू मार्ग पर भी कड़ा पहरा रहेगा। इसके लिए चौमुखा वाले हिस्से में मलबा उठाया जा रहा है। डीएसपी सुंदरनगर को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश जारी हो चुके हैं।
चालक यह बरतें सावधानी
- सीट बेल्ट लगाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल न सुनें
- तेजरफ्तार और लापरवाही से वाहन बिल्कुल न चलाएं
- बर्फीले ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह ट्रेवलिंग से परहेज करें
- शराब पीकर वाहन को न चलाएं
- सड़कों पर लगी इंस्ट्रक्शन फॉलो करें
- धुंध में सीमित गति और फॉग लाइटों का प्रयोग करें