{"_id":"5c0ea1aabdec224171675806","slug":"201544462762-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहर में फर्नीचर उद्योग में लगी आग, पूरा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहर में फर्नीचर उद्योग में लगी आग, पूरा जलकर राख
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र की बरोटी पंचायत के सोहर गांव में रविवार देर रात फर्नीचर उद्योग में आग लग गई। इससे उद्योग जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में करीब 15 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। देर रात कुछ लोगों ने उद्योग से धुआं निकलते देखा। लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीणों को एकत्र कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। सोमवार तड़के 4 बजे तक जब आग पर काबू पाया गया तब तक उद्योग में रखा सारा सामान जल कर राख हो चुका था। प्रभावित कारोबारी बरोटी निवासी नंदलाल ने कहा कि इस घटना में उद्योग में रखा करीब 15 लाख से अधिक का फर्नीचर और इमारती लकड़ी जल कर पूरी तरह से राख हो गई। ग्राम पंचायत बरोटी के प्रधान लेखराम ने बताया कि रात को आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उस पर काबू पाने का प्रयास किया। यहां तक की सुंदरनगर और मंडी से फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई। जब तक आग बुझी तब तक वहां रखा सारा सामान जल गया था। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित कारोबारी को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। सूचना मिलने पर डैहर के नायब तहसीलदार अतर सिंह ने मौका पर पहुंच कर पीड़ित नंदलाल को फौरी सहायता के रूप में 19 हजार की राशि प्रदान की है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए उपमंडलाधिकारी नागरिक को भेजी जा रही है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौका पर पहुंच कर अग्निकांड के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
000
विज्ञापन
000