फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   परिचालक की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश निरस्त

परिचालक की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश निरस्त

Tue, 30 Oct 2018 10:38 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
परिचालक की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश निरस्त
मंडी। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने सेवानिवृत्त परिचालक की एक वेतन वृद्धि को रोकने के आदेश को निरस्त कर दिया। ट्रिब्यूनल ने परिवहन निगम को परिचालक के पक्ष में सभी सेवा संबंधी लाभ दो माह के भीतर देने के भी आदेश दिए हैं। ट्रिब्यूनल के सदस्य (न्यायिक) डीके शर्मा ने मंडी सर्किट के दौरान सुनाए फैसले में परिवहन निगम के सेवानिवृत्त परिचालक जगदीश चंद की याचिका को स्वीकारते हुए उक्त फैसला सुनाया है। अधिवक्ता एसपी चटर्जी के माध्यम से ट्रिब्यूनल में दायर याचिका के अनुसार निगम ने परिचालक के जानबूझ कर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोपों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करके उनकी एक साल की वृद्धि पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। परिचालक ने इस रोक को ट्रिब्यूनल में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि उन पर जुर्माना लगाने से पूर्व विभागीय जांच नहीं करवाई गई थी। ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में कहा कि सीसीएस रूल के नियम 14 के तहत जुर्माना करने से पहले जांच की जानी जरूरी है। ऐसे में ट्रिब्यूनल ने याचिका को स्वीकारते हुए निगम के आदेश को निरस्त करने का आदेश दिया। इसके अलावा याचिकाकर्ता के पक्ष में सभी सेवा संबंधी लाभ दो माह में अदा करने का फैसला भी सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed