फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मां बगलामुखी मंदिर सेहली कोटली में जाग 13 को

मां बगलामुखी मंदिर सेहली कोटली में जाग 13 को

Tue, 04 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मां बगलामुखी मंदिर सेहली कोटली में जाग 13 को
कोटली (मंडी)। तुंगल क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बगलामुखी मंदिर सेहली कोटली में वार्षिक जाग का आयोजन 13 सितंबर को होगा। यह जानकारी मां बगलामुखी के पुजारी अमरजीत शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जाग का अपना अलग ही महत्व है। आषाढ़ महीने की शैण देवी कादस को देवी-देवता अपने मंदिरों को छोड़कर डायनों से युद्ध करने के लिए निकल पड़ते हैं तथा कलंक चतुर्थी की रात को अपने मंदिरों में प्रवेश करते हैं। इस रात को मंदिर में जाग का आयोजन होता है। जाग वाली रात 8 बजे से सुबह तक मां का भजन-कीर्तन होता है। रात 12 बजे पुजारी द्वारा मां की पूजा-अर्चना की जाती है तथा मां के गूर और अन्य देवलुओं को मां की खेल आती है। मां के गूर की ओर से देवी-देवताओं और डायनों के बीच युद्ध का विवरण सुनाया जाता है। इन युद्धों के दौरान लोगों के ऊपर क्या-क्या कुप्रभाव पड़े हैं, उनके बारे में बताया जाता है तथा उसके उपाय बताए जाते हैं। जाग में भाग लेने से लोगों के दुख-दर्द दूर होते हैं तथा लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भंडारा 13 सितंबर को सांय 5 बजे से अगले दिन सुबह 9.30 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed