फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रदेश में 26 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन की क्षमता : अनिल

प्रदेश में 26 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन की क्षमता : अनिल

Sun, 07 Jan 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में 26 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन की क्षमता : अनिल
मंडी।\ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा का रविवार को कोटली में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पास विद्युत दोहन की अपार क्षमता है। प्रदेश में वर्तमान में 10500 मेगावाट विद्युत उत्पादन का दोहन किया जा रहा है। जबकि प्रदेश में 26 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन की क्षमता है। प्रदेश में कई विद्युत परियोजनाएं लंबित पड़ी हैं। वर्तमान सरकार का प्रयास है कि इन परियोजनाओं को आरंभ करने की समस्त औपचारिकताएं पूरी कर इन परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन आरंभ किया जाए। जिससे प्रदेश के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गत वर्ष विद्युत क्षेत्र में 750 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है जबकि, इस साल एक हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार की ओर से पंजाब सरकार के साथ मिलकर एक समझौता हुआ है। जिसके तहत 3336 मिलियन यूनिट विद्युत हिमाचल प्रदेश के हिस्से की बनी है। जिसे अगले 15 सालों तक प्रदेश सरकार खुद विक्रय करेगी। जिससे प्रतिवर्ष 250 से 300 करोड़ अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक के निदेशक रवि सिंह ठाकुर, कोटली पंचायत की प्रधान निर्मला देवी, पंचायत समिति सदस्य दिशा तथा भाजपा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, पूर्व प्रधान चमन लाल और परमानंद, सुराड़ी पंचायत के प्रधान गुलजारी, भरगांव पंचायत के प्रधान बीरी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed