फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भाव विभोर हुए दर्शक

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भाव विभोर हुए दर्शक

Sun, 24 Dec 2017 10:55 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भाव विभोर हुए दर्शक
करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरी बंगलो में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्राम पंचायत प्रधान सेरी बंगलो कृष्णानंद ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह ठाकुर तथा अध्यापकों और छात्रों ने किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेरी बंगलो के लगभग 215 अभिभावक भी शामिल हुए। इस दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि की ओर से शैक्षणिक सत्र 2017-18 में 12वीं की विज्ञान परीक्षा में प्रथम रहने वाली प्रियंका तथा शैफाली द्वितीय स्थान को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 12वीं वाणिज्य परीक्षा मेें प्रथम आने पर मोनिका और द्वितीय स्थान पर रहने वाली ममता ठाकुर, 12वीं कला संकाय में सपना प्रथम, शबनम द्वितीय स्थान, 11वीं विज्ञान में तनुजा ठाकुर प्रथम, डोलेंद्र कुमार ने द्वितीय, 11वीं वाणिज्य में जतिन और जय वर्मा ने द्वितीय, 11वीं कला संकाय मेें रीता कुमारी प्रथम व तनुजा द्वितीय, दसवीं कक्षा में शीतल ठाकुर प्रथम, वंशिका ने द्वितीय, नवम कक्षा में नवल किशोर प्रथम, दिवान चंद द्वितीय, आठवीं कक्षा में आंचल प्रथम व आकांक्षा द्वितीय, सातवीं कक्षा में शबनम प्रथम और पूजा को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार से खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान मुख्य अतिथि का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। इसके अलावा सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय गीत, पहाड़ी गान, समूहगान, लोक नृत्य आदि से सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि की ओर से परीक्षा मेें प्रथम आए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। उधर, मैड़ी में भी वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय पंचायत प्रधान अनंत राम, एसएमसी प्रधान रीता कुमारी एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस समारोह में विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा शैक्षणिक तथा खेलकूद क्षेत्रों में अग्रणी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed