{"_id":"5a3a9bc54f1c1b193e8b9e42","slug":"201513790405-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने कूचला परिचालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने कूचला परिचालक, मौत
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। पधर थाना के तहत कटिंडी के समीप एक बस परिचालक को तेज रफ्तार टिप्पर ने कुचल दिया। हादसे में घायल परिचालक को इलाज के लिए मंडी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, उपचार के दौरान ही परिचालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कटिंडी के पास कुहु से मंडी जा रही बस में एक महिला यात्री को चक्कर आ गया। परिचालक ने महिला को पानी पिलाने के लिए बस रुकवाई। परिचालक बस से उतरकर आगे से दूसरी तरफ पानी लाने जा रहा था तो उसी समय बस के पीछे से एक टिप्पर तेज रफ्तार से आया और उसको टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने तुरंत ही घायल परिचालक केहर सिंह पुत्र गंगाराम निवासी सरनी बल्ह को अस्पताल पहुंचाया। मंडी अस्पताल में उपचार के दौरान परिचालक ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने लोगों के ब्यान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।