{"_id":"5a37b0794f1c1b86698c26e2","slug":"201513599097-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 सालों के बाद करसोग में खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 सालों के बाद करसोग में खिला कमल
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
27 सालों के बाद करसोग में खिला कमल
भाजपा प्रत्याशी हीरालाल को 4830 मतों से मिली विजय
समर्थकों ने मनाया जश्न, मंडियाली धाम का भी लिया मजा
धर्मवीर गौतम
करसोग (मंडी)।
विधानसभा क्षेत्र करसोग में आखिर 27 सालों के बाद कमल खिल ही गया। भाजपा प्रत्याशी हीरालाल ने इस सूखे को मिटाते हुए विजय पताका फहरा दी है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं सीपीएस मनसाराम को 4830 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। करसोग में कुल 9 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। इसमें कुल मतदान 51546 दर्ज किया गया था। भाजपा प्रत्याशी को 22102, कांग्रेस प्रत्याशी मनसाराम को 17272, बसपा प्रत्याशी चमन लाल को 309, राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रत्याशी मेहरसिंह खुखलिया को 527, बतौर निर्दलीय अनिता उर्फ नीतू को 362, पवन कुमार 990, भगतराम व्यास 2702, भगवंत सिंह को 842, मस्तराम 5675 जबकि 674 लोगों ने नोटा में मत डालकर सभी उम्मीदवार को नकार दिया। इसके साथ 97 मत अमान्य घोषित किए गए। करसोग में भाजपा को भारी जनमत मिलने से करसोग भाजपा में खुशी की लहर है। जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी हीरालाल ने पत्रकारों से जीत की खुशी जाहिर करते हुए भावुक होते हुए करसोग की जनता का धन्यवाद किया और करसोग की जनता को आश्वास्त करते हुए कहा कि करसोग का विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी, जो कांग्रेस सरकार में विकास की गति ठहर गई थी, उसेेे पटरी पर लाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। सबसे पहले करसोग अस्पताल में विशेषज्ञों चिकित्सकों की तैनाती, बदहाल सड़कों को दुरुस्त करना, बस अड्डा, बाईपास और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने की कोशिश की जाएगी।
समर्थकों ने उठाया मंडयाली धाम का लुत्फ
भाजपा प्रत्याशी हीरालाल ने पहले ही एलान कर दिया था कि चाहे वह जीतें या फिर हारें, वह हर सूरत में धाम का आयोजन करेंगे। इसके लिए रविवार से ही धाम की तैयारी शुरू कर दी गई थी। जीत के बाद काफी तादाद में हीरालाल के समर्थकों व क्षेत्र के लोगों ने धाम का आनंद लिया। साथ ही समर्थकों ने नव निर्वाचित विधायक को बधाई देकर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।