फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   संविधान को सुदृढ़ और शक्तिशाली बनाने की शपथ

संविधान को सुदृढ़ और शक्तिशाली बनाने की शपथ

Sat, 25 Nov 2017 09:42 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
संविधान को सुदृढ़ और शक्तिशाली बनाने की शपथ
मंडी। जिलाभर के शैक्षणिक संस्थानों में संविधान दिवस एवं एनसीसी सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में वल्लभ कॉलेज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. अनिल ठाकुर ने किया। इस दौरान शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग, एनसीसी एयरविंग और एनसीसी आर्मी विंग के अधिकारियों ने भारतीय संविधान को लेकर अपने विचार साझा किए। साथ ही भारतीय संविधान को सुदृढ़ और शक्तिशाली बनाने की शपथ ली गई। भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। मेजर चेतन सिंह राणा ने भारतीय संविधान व एनसीसी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एनसीसी को देश की दूसरी रक्षा पंक्ति कहा जाता है। एनसीसी एयरविंग अधिकारी प्रो डॉ. चमन प्रेमी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कायम रखने में डॉ. भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों की ओर से एनसीसी गीत, समूहगान और भाषण प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट स्मृति ठाकुर, मेजर चेतन सिंह, एनसीसी एयरविंग अधिकारी चमन प्रेमी, प्रो. अरुण गुलेरिया, प्रो. राजेंद्र चौहान, श्रीवासत्व, सरिता, एनसीसी एयरविंग, आर्मी विंग और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान के लिए किया जागरूक
सरकाघाट (मंडी)। रविंद्रनाथ टैगोर महाविद्यालय सरकाघाट में 69वां एनसीसी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एसएस ठाकुर ने की। कॉलेज की एनसीसी विंग के अधिकारी प्रो. विशाल ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने वरिष्ठ कैडेट उपेंद्र साहनी की अगुवाई में शानदार परेड के साथ कैडेट्स का नेतृत्व किया। इनके अलावा वरिष्ठ कैडेट्स सोनम, अंजलि, पूजा, वीरेंद्र, विशाल और कर्ण ने अग्निशमन, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, एड्स, यातायात के नियमों का पालन करने और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। एनसीसी कैडेट्स ने गोद लिए गांव डबरोग में रैली निकाल कर पोस्टरों और बैनरों के साथ लोगों को रक्तदान करने और स्वच्छता अभियान के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर डा रमेश धलारिया, प्रो कुलजीत सिंह, प्रो महेंद्र सिंह राणा, सुभाष वर्मा, डॉ. विनय व अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन


डैहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श विद्यालय डैहर में संविधान दिवस एवं एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के एनसीसी अधिकारी मेहर चंद ने कहा कि इस मौके पर विद्यार्थियों को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, एनसीसी के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान भारतीय संविधान को सुदृढ़ और शक्तिशाली बनाने की शपथ ली गई। इस अवसर पर भारतीय संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed