फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चौंतड़ा पीएचसी में बदहाल स्वाथ्य सेवाओं पर किसान सभा और ग्रामीणों का हल्ला बोल

चौंतड़ा पीएचसी में बदहाल स्वाथ्य सेवाओं पर किसान सभा और ग्रामीणों का हल्ला बोल

Tue, 27 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
चौंतड़ा पीएचसी में बदहाल स्वाथ्य सेवाओं पर किसान सभा और ग्रामीणों का हल्ला बोल
चौंतड़ा (मंडी)। पीएचसी चौंतड़ा में डॉक्टरों की कमी और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ किसान सभा ने मोरचा खोल दिया है। विभाग पर निशाना साधते हुए सभा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तीन घंटे तक पीएचसी का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाए कि बरसात के मौसम में विभाग ने चिकित्सालय को डाक्टर रहित कर दिया है। यहां चिकित्सक की पर्याप्त सेवाएं न मिलने के कारण लोगों को नौ किमी दूर जोगिंद्रनगर जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर 10 दिन के भीतर चिकित्सकों की तैनाती होने के अलावा स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आई तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में करीब 14 पंचायतों के लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। इससे पहले किसानों ने किसान सभा के बैनर व तख्तियों सहित चौंतड़ा स्कूल से लेकर पीएचसी तक रैली निकाली। रैली में सभा के उपाध्यक्ष कुशाल ठाकुर के अलावा, वरिष्ठ माकपा नेता और बीडीसी सदस्य किशोरी लाल, किसान सभा के ब्लाक कमेटी के प्रधान रविंद्र कुमार, सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर एवं किसान सभा के वरिष्ठ नेता नंद लाल शर्मा, कृष्ण चंद, शोभा राम, भगत राम, संजीत कुमार, सुख राम, रमेश चंद, कुलदीप कुमार, बुद्धि सिंह, रमा देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, कलावती, संतोश कुमारी, शकुंतला देवी के अलावा किसान सभा की विभिन्न पंचायत कमेटियों के प्रधान सचिव भी मौजूद रहे। किशोरी लाल, रविंद्र कुमार, नंद लाल शर्मा तथा रमा देवी ने कहा कि डाक्टरों के बिना पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं हांफ गई हैं। जनता के स्वास्थ्य के प्रति सरकार और प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

चौंतड़ा पीएचसी से जोगिंद्रनगर अस्पताल की दूरी 9 किलोमीटर है और किसी ने इलाज करवाना हो तो उसे जोगिंद्रनगर जाना पड़ता है। कुछ को तो पीएचसी तक आने के लिए भी कई स्थानों से 20 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन


यहां की जनता हुई प्रभावित
एकाएक चौंतड़ा से सभी डाक्टरों को स्थानांतरित करने से पसल, संगनेहड़, ऐहजू, तलकेहड़, बदेहड़, चौंतड़ा, मटरू, पड़ैन, टिकरी मुशैहरा, भडयाड़ा, रोपड़ी कलैहड़ू, खुड्डी, गोलवां, उपरी धार तथा बाग पंचायतों तक की जनता प्रभावित हुई है। वक्ताओं ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हरगिज नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed