{"_id":"6a12e5819040385e7d0d0743","slug":"200-police-personnel-will-keep-an-eye-on-suspicious-activities-mandi-news-c-90-1-ssml1024-197907-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे 200 पुलिस जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे 200 पुलिस जवान
विज्ञापन
विकास खंड चौंतड़ा के 10 संवेदनशील केंद्रों में हथियारों से लैस पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा में पंचायती राज चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंडी–कांगड़ा सीमा क्षेत्र में पुलिस हाई अलर्ट पर है और 200 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। तीन चरणों में होने वाले चुनावों में कुल 254 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव की पारदर्शिता के लिए पर्यवेक्षक भी निगरानी करेंगे। चौंतड़ा की 44 पंचायतों में 10 वार्ड संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जिनमें कुछ को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है और वहां हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। घट्टा, बस्सी और लडभड़ोल पुलिस चौकियों के जवान मतदाताओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।