{"_id":"67d177e267f35de8c40191bb","slug":"200-girl-students-learned-yoga-techniques-in-pandoh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-150338-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह में 200 छात्राओं ने सीखीं योग की क्रियाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह में 200 छात्राओं ने सीखीं योग की क्रियाएं
Thu, 13 Mar 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
पंडोह में योग शिविर के दौरान अभ्यास करतीं छात्राएं। -स्रोत : आयोजक
पंडोह (मंडी)। हिमाचल प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा बीबीएमबी कम्युनिटी हॉल पंडोह में फिट इंडिया वूमेन वीक के तहत महिला योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय और नोबल स्कूल एवं कॉलेज 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और योग क्रियाओं के माध्यम से स्वस्थ जीवन के टिप्स सीखे।
भाजपा नेत्री एवं नगर निगम मंडी की पार्षद सुमन ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसडी शर्मा, नोबल स्कूल एवं कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रीत किरण और बीबीएमबी पंडोह के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पार्षद सुमन ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने योग को समाज के उत्थान का माध्यम बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने बच्चों को योग के महत्व से अवगत करवाया। शिविर के दौरान योग क्रियाएं करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति लेटर देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं नोडल ऑफिसर विनोद कुमार, प्रदेश सचिव विवेक सूद, मंडी जिला के उपाध्यक्ष राज वालिया, कोषाध्यक्ष नेक राम वालिया, सदस्य विशाल वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।