फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   200 devta's will participate in the fair

मेले में 200 देवता करेंगे शिरकत

Thu, 31 Mar 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
200 devta's will participate in the fair
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय देवता मेला के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्य संवाद - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। 6-10 अप्रैल तक होने जा रहे राज्य स्तरीय पांच दिवसीय देवता मेला के सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

रामोत्रा ने कहा कि मेले में सुकेत के लगभग 200 देवी-देवता शिरकत करेंगे। बुधवार 6 अप्रैल को पहली शोभा यात्रा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 15 से 20 देवी देवताओं का एक दल बनाए जाएगा। प्रत्येक दल में लगभग 200 लोग शामिल होंगे। साथ ही लगभग 5 हजार लोगों की इस शोभायात्रा को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए प्रत्येक दल के साथ पुलिसकर्मी और प्रशासन के सेक्टर ऑफिसर भी साथ रहेंगे। उन्होंने बताया शुभारंभ पर शोभायात्रा शुकदेव वाटिका से जवाहर पार्क सुंदरनगर मेला ग्राउंड तक चलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया शोभायात्रा के रास्ते में कोई भी व्यक्ति खाने पीने की दुकानें या स्टॉल ना लगाएं। यदि कोई व्यक्ति दान और खाने-पीने की छोटी दुकानें या स्टॉल की व्यवस्था करना चाहता है तो उसे पहले सुंदरनगर प्रशासन को सूचित करके अनुमति लेनी होगी। उन्होंने सदस्यों और आम जनता से आग्रह किया कि वे मेले के दौरान नियंत्रित व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रक्षा धीमान, तहसीलदार रवीश चंदेल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमोरिया, डीएसपी दिनेश कुमार और सुकेत देवता कारदार कमेटी के प्रतिनिधियों समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed