{"_id":"5cd84ac2bdec22075a3bd285","slug":"191557678786-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में आर्म्ड पुलिस फोर्स का फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में आर्म्ड पुलिस फोर्स का फ्लैग मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। लोकसभा चुनावों के चलते उपमंडल चुनाव अधिकारी चुनावों की तैयारियों में टीमों के साथ जुट गए हैं। चुनावों की ड्यूटी के लिए सेंटर आर्म्ड पुलिस फोर्स भी पहुंच गई है।
आर्म्ड फोर्स ने रविवार को स्थानीय पुलिस के साथ धर्मपुर, भराड़ी, सज्जाओपिपलू, टीहरा, चोलथरा, अवाहदेवी चौक में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा का जायजा भी लिया। नाका लगाकर गाड़ियों की जांच की। धर्मपुर विस क्षेत्र में कुल 101 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें 16 पोलिंग बूथों को संवेदनशील और 5 पोलिंग बूथों तनेहड़, टीहरा, बहरी, चोलथरा एक एवं संधोल को अति संवेदनशील बनाया गया है। थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चुनाव सही तरीके से आयोजित हों इसके लिए पुलिस और सेंटर आर्म्ड फोर्स के जवान मिलकर कार्य कर रहे हैं। फ्लैग मार्च के दौरान तहसीलदार धर्मपुर मनफूल सिंह भी मौजूद रहे।