फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   संबल से विकसित हो रही बुजुर्गों की देखभाल की भावना : सांसद

संबल से विकसित हो रही बुजुर्गों की देखभाल की भावना : सांसद

Sun, 25 Nov 2018 10:19 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
संबल से विकसित हो रही बुजुर्गों की देखभाल की भावना : सांसद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी मंडी की ओर से आयोजित आठ दिवसीय संबल रेडक्रास मेला 2018 रविवार को संपन्न हो गया। समारोह की अध्यक्षता सांसद रामस्वरूप शर्मा ने की। आठ दिनों तक विभिन्न गतिविधियां मेला मैदान पड्डल में आयोजित की गईं।
सांसद ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी दीन दुखियों, असहायों, जरूरतमंदों व पीड़ितों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है। इस तरह के आयोजनों से लोगों में रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों के बारे में जागरूकता आती है और सोसायटी से उनका जुड़ाव और भी बेहतर होता है। इस बार रेडक्रॉस मेला बुजुर्गों की देखभाल विषय पर आधारित था। उन्होंने कहा कि संबल से बुजुर्गों का मान-सम्मान और देखभाल की भावना विकसित हुई है। इससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं घरद्वार पर नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसके लिए रेडक्रॉस सोसायटी बधाई की पात्र है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, रेडक्रॉस मेला के सफल आयोजन एवं सोसायटी के सहायतार्थ धनराशि एकत्र करने में सहयोग देने वाली संस्थाओं व अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

61 लाभार्थियों को दिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र : उपायुक्त
इससे पूर्व उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने मेले के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि लगभग 850 लोगों की सहभागिता से संबल यात्रा से प्रारंभ हुए इस मेले के दौरान शिविर में 61 लाभार्थियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बस पास व वरिष्ठ नागरिक कार्ड प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग शिविर में लगभग दो सौ लोगों की सहभागिता रही, जबकि संबल शिविर में 40 रक्त नमूनों की जांच कर 60 लोगों को विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। रक्तदान शिविर में 22, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मानव शृंखला में 500 प्रतिभागी, यूथ रेडक्रास में 182 व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दस स्कूलों के डेढ़ सौ व अन्य गतिविधियों में भी भारी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर नगर परिषद मंडी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्, पार्षद जितेंद्र, मीडिया प्रभारी पंकज कपूर, सोच संस्था के अध्यक्ष, राजा सिंह, वरिष्ठ नागरिक परिषद के महासचिव, तेज सिंह गुलेरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया उपस्थित रहे।

फैंसी ड्रेस में समर और एंजल प्रथम
मेले के अंतिम दिन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्री प्राइमरी व प्राइमरी के नन्हें-मुन्ने बच्चेेे विभिन्न वेशभूषाओं में सुसज्जित होकर पहुंचे। प्री प्राइमरी में प्रथम समर, द्वितीय माधवी वर्मा और प्रभक्रीत तृतीय रहा। इसके अलावा प्राइमरी में एंजल प्रथम, रोहित ठाकुर द्वितीय और चेष्टा ने तीसरा स्थान हासिल किया। संबल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्री नर्सरी में जनीव सिंह, माइरा सिंह बेदी, प्रभकांत कौर, अक्षरा, काव्या, शुभम, अधिराज सिंह, नव्या, छवी, शिवांश, अनामिका ठाकुर, माधवी वर्मा, अदविक सेन, माधुरी, लखवीर, हरप्रित, अयान, सुहावी, सुभाग्य, समर, भूमि, रायवन, विराज ने भाग लिया। प्राइमरी में जरिना ठाकुर, वारनिक ठाकुर, ओजस ठाकुर, आदित्य शमा, भारती, एंजल, मृज्ञास्या, रितिका, सुनाक्षी, काव्या, रोहित ठाकुर, चेष्टा ठाकुर, क्रिना, डिंपू, सजल, मोहम्मद ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed