{"_id":"5b9a9ce0867a557f6b0b81c8","slug":"191536859360-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैहर क्षेत्र में 13 लोगों को पाया गया डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैहर क्षेत्र में 13 लोगों को पाया गया डेंगू
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्रीय अस्पताल में डैहर से भेजे गए डेंगू के 22 रक्त नमूनों की जांच में 13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को यह सैंपल भेजे गए थे। वीरवार को 25 लोगों ने अपने रक्त के नमूने जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
सुंदरनगर की डैहर उपतहसील में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना यहां पर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या 325 के निकट पहुंच गई है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मध्य स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान क्षेत्र में लगातार जारी है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 411 घरों का दौरा कर वहां पर 445 भंडारण टैंकों की जांच की है। इसमें डैहर में 115 घरों, जांबला में 65, देहवी में 50, सलापड़ में 89 और सोहर में 92 घरों का दौरा किया। केवल सोहर में एक घर में मच्छरों का लारवा पाया गया है। इसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ने कहा कि बुधवार को डैहर क्षेत्र से जांच के लिए 22 रक्त नमूने लिए गए जिनमें 13 लोगों को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। उपचार आरंभ कर दिया गया है।
000