{"_id":"5b71bf6442c7927e5710cdfc","slug":"191534181220-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से तबाही; तीन की मौत, 15 घर ढहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से तबाही; तीन की मौत, 15 घर ढहे
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/नगवाईं। जिला मंडी में आसमान से तबाही बरसी है। भारी बरसात से तीन लोगों की जान चली गई है। मंडी, बल्ह, कांढापत्तन और अन्य क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बल्ह में बाढ़ में फंसे 14 लोगों को प्रशासन ने डूबने से बचाया है। जिलेभर में 14 मकान ध्वस्त हुए हैं। मंडी शहर में कई स्थानों सें घरों को खाली करवाने की सूचना है। जिलेभर में कुल 240 सड़कें बाधित हुई है। यातायात व्यवस्था बुुरी तरह से चरमराई है। देर शाम तक 109 सड़कों पर यातायात बहाल किया गया है। जिसमें मंडी-पठानकोट वैकल्पिक मार्ग, चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली मार्ग शामिल हैं। पत्थर गिरने का भय बना हुआ है। कभी भी रास्ते बंद हो सकते हैं। हालात को सामान्य करने के लिए आपदा प्रबंधन के हाथ पांव फूले हुए हैं। एक रात की बारिश में अब तक चौदह करोड़ के नुकसान का अनुमान है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बारिश से नुकसान का जायजा लिया।
...
165 मशीनें सड़क मार्गों की बहाली के लिए लगाईं
आपात स्थिति से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग और अन्य एजेंसियों की 165 से अधिक मशीनें लगाई गई हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग की 127 जेसीबी, तीन बुल्डोजर, 16 टिपर तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की 14 मशीनें विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर गिरे मलबे इत्यादि को हटाकर यातायात सुचारु करने में तैनात की गई हैं।