फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी की श्वेता बनेगी सिविल जज

मंडी की श्वेता बनेगी सिविल जज

Fri, 01 Jun 2018 10:59 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
मंडी की श्वेता बनेगी सिविल जज
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में सिविल जज के पद पर मंडी की श्वेता नरुला का चयन हुआ है। हाल ही में लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित परिणामों में आने वाले समय में अपेक्षित रिक्त पदों की सूची में उनका दूसरा स्थान है। श्वेता के चयन से उनके परिजनों और संबंधियों में खुशी की लहर है। मंडी की श्वेता नरुला का चयन आने वाले समय में अपेक्षित सिविल जज के रिक्त पद के लिए हुआ है। इस सूची में चयनित किए जाने वाले सात अभ्यर्थियों की सूची में श्वेता दूसरे स्थान पर है। श्वेता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मंडी में हासिल की है। डीएवी सेंनेटरी स्कूल की छात्रा रही श्वेता 12वीं कक्षा में वाणिज्य की टॉपर थी। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में बीबीए की पढ़ाई के दौरान भी वह पंजाब विश्वविद्यालय में 9वें स्थान पर रही थीं। पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल करने के बाद जूरिस्ट अकादमी से कोचिंग ली थी। मंडी के जेल रोड निवासी श्वेता अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता अमृत कौर और पिता कमलजीत सिंह नरुला को देती हैं। श्वेता के अनुसार उनकी ताई एडवोकेट किरण नरुला ने उन्हें इस परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया था। वह आर्ट ऑफ लिविंग की सक्रिय वालंटियर रही हैं। लोगों को न्याय प्रदान करने और खुशियां बांटने को वह अपना उद्देश्य मानती हैं। सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारण, जुनून, ध्यान लगाना, सौ प्रतिशत प्रयास करना और आत्म मूल्यांकन करना जरूरी है। इधर श्वेता की इस कामयाबी से उसके परिजनों, सगे-संबंधियों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed