{"_id":"5aaea3244f1c1bbc758b63a2","slug":"191521394468-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूद्वारा संचालन पर समझौता न होने पर नारेबाजी, माहौल तनावपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूद्वारा संचालन पर समझौता न होने पर नारेबाजी, माहौल तनावपूर्ण
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। मंडी के ऐतिहासिक गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा के संचालन को लेकर चल रहा विवाद सुलझ नहीं पाया है। रविवार को गुरुद्वारे में आयोजित बैठक में दोनों पक्षों में सहमति न बनने कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। फैसले के विरोध में नारेबाजी शुरू होने के बाद गुरुद्वारा में तैनात पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। बैठक की पूर्व सूचना होने के चलते सदर थाना से पुलिस बल पहले से एसपी मंडी के निर्देशों पर एहतियातन तैनात किया गया था। लेकिन, मामले को बढ़ता देखकर एसएचओ सदर स्टाफ के साथ खुद मौके पर पहुंचे। जिससे मामला जल्द ही शांत हो गया। बताया जा रहा है। मंडी गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के खिलाफ नारे लगाए। यह मामला कोर्ट में पहुंच गया है। 19 मार्च को मामले की सुनवाई भी होगी। फिलहाल अमृतसर कमेटी के सदस्य मंडी प्रबंधक कमेटी के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने आए थे। लेकिन, सहमति नहीं बन पाई और बैठक के दौरान माहौल तनावपूण ही रहा। दोनों पक्षों में रविवार को हुई बैठक असफल रही। बैठक में शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर और गुरूद्वारा कमेटी मंडी के करीब 200 पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
बाबा लाभ को कमान सौंपने पर बनी सहमति
अतिरिक्त पुलिस बल के थाने में पहुंचने के बाद गुरुद्वारा परिसर में जनरल हाऊस शुरू हुआ। जिसमें प्रदेशभर से आई संगत व सिख धर्म की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। जनरल हाऊस में निर्णय लिया गया कि कोर्ट के फैसला आने के बाद संगत संत बाबा लाभ सिंह के पास जाकर दोबारा मंडी के गुरुद्वारा सहित स्कूल प्रबंधन के संचालन को लेकर आग्रह किया जाएगा।
कोर्ट में पेश की जाएंगे जनरल हाउस के प्रस्ताव : अमृतसर कमेटी
शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के सदस्य दिलजीत सिंह ने कहा सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था का हिमाचल का सदस्य होने के नाते मंडी के गुरुद्वारा में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। रविवार को हुए जनरल हाऊस में संगतों के सुझाव से निर्णय किया गया कि गुरुद्वारा सहित स्कूल प्रबंधन की सेवा संत बाबा लाभ को ही सौंपी जाए। मामले को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई भी होगी। जिसमें जनरल हाऊस में पास हुए प्रस्ताव की कॉपी पेश की जाएगी। कोर्ट के निर्णय के बाद ही कमेटी आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
फैसला मंजूर नहीं : मंडी कमेटी
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मंडी के प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि रविवार को जनरल हाऊस में किए गया निर्णय स्वीकार नहीं है। जनरल हाऊस में पंजाब से संगत को लाया गया और जबरन प्रस्ताव पास किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ही गुरुद्वारा का संचालन करती रहेगी। आज कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी और उम्मीद है कि कोर्ट स्थानीय कमेटी के पक्ष में ही फैसला सुनाएगा।
एहतियातन तैनात किया था पुलिस बल: एसपी
एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि जनरल हाऊस की पूर्व सूचना पर पुलिस बल थाना में एतियातन तैनात किया गया था। शांतिपूर्ण तरीक से जनरल हाऊस संपन्न हुआ है।