फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सिराज में पर्यटन और सड़कों के लिए दिए करोड़ों

सिराज में पर्यटन और सड़कों के लिए दिए करोड़ों

Sun, 11 Mar 2018 10:55 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
सिराज में पर्यटन और सड़कों के लिए दिए करोड़ों
- फोटो : अमर उजाला
जंजैहली (मंडी)। गृह विधानसभा क्षेत्र सिराज के दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की सौगातें दीं। दौरे के दूसरे दिन सीएम की घोषणाएं संस्कृति, पर्यटन और सड़क पर फोक्स दिखीं। उन्होंने जंजैहली में पर्यटन के लिए 75 करोड़, एक दर्जन सड़कों के लिए 40 करोड़ से अधिक और तीन स्कूलों को अपग्रेड करने के साथ ही करेरी में बिजली ट्रांसफार्मर और च्यूणी में मोबाइल टावर लगाने की घोषणा की। वहीं, बागाचनोगी स्कूल में विज्ञान खंड की सौगात लोगों को दी है। दौरे के दौरान उन्होंने लंबाथाच और कडोण में जनसभाओं को संबोधित करते हुए यह घोषणाएं की हैं। इस दौरान उन्होंने शिल्हीबागी में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता सेक्शन तथा बागाचनोगी में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य के उपमंडल कार्यालय का लोकार्पण किया। 41 बस्तियों के लगभग 3300 लोगों को लाभान्वित करने के लिए 1.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना भाटकी धार का शिलान्यास दौरे के दौरान किया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटकी धार के अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी। उनके साथ सांसद राम स्वरूप सिंह, विधायक जवाहर ठाकुर तथा प्रकाश राणा, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर भी अन्य गण्यमान्यों सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पर्यटन
जंजैहली में 20 करोड़ रुपये से बनेगा बनकला एवं संस्कृति पर्यटन केंद्र
तीन वर्षों के दौरान कैंपा के तहत 22 ईको पार्क होंगे विकसित
ईको पर्यटन के अंतर्गत कम से कम 25 नए स्थान विकसित होंगे
अनछुए पर्यटन स्थलों पर खर्च होंगे 50 करोड़
जंजैहली में ईको पर्यटन परियोजना पर पांच करोड़ का अतिरिक्त बजट
सड़क अधोसंरचना, परिवहन, पार्किंग तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं में होगा सुधार

शिक्षा
राजकीय उच्च पाठशाला निहरी-सुनाह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बजेहल माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागाचनोगी में विज्ञान खंड का निर्माण
राजकीय माध्यमिक पाठशाला हलान उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत

सड़क
लंबाथाच से कल्हणी तक सड़क को चौड़ा तथा स्तरोन्नत करने के लिए 40 करोड़
कथियाला-कलहानी सड़क के लिए आठ लाख
गागनी-बाहली धार सड़क के लिए पांच लाख रुपये
दरान से खरदान तक सड़क को पक्का करने की घोषणा
केलटी से जैंशला तक सड़क के लिए 15 लाख अतिरिक्त राशि
कशैबलीधार दगेल तक सड़क के लिए 20 लाख रुपये
माहुधार से संक्वा तक सड़क के लिए पांच लाख
माहुधार से करथाच तक सड़क के लिए पांच लाख रुपये
भाटकी धार से खबलेच तक सड़क के लिए पांच लाख रुपये
गेईधार से बानाधार तक सड़क के लिए पांच लाख
छाओबाड़ी से ननदेहल-पंदेहल तक सड़क के लिए पांच लाख
भाटकी धार में निर्मित होने वाली सड़क की पांच की घोषणा

बिजली एवं संचार सुविधा
करेरी में बिजली के ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा
च्यूणी में लगाया जाएगा मोबाइल टावर
राहत कोष के लिए मिले हजारों

सीएम राहत कोष में भेंट की राशि
मंदिर समिति देव विष्णु मतलोड़ा ने 55 हजार रुपये, बागाचनोगी के युवा सिराज मंडल ने 21 हजार तथा महिला मंडल ने 15 हजार रुपये के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए। इसी प्रकार व्यापार मंडल बागाचनोगी ने 11 हजार, ग्राम पंचायत कलहीनी ने 10 हजार तथा ग्राम पंचायत थाना के प्रतिनिधियों ने 11 हजार के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed