फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नकली नोट रैकेट को लेकर बैंकों को एडवाइजरी जारी

नकली नोट रैकेट को लेकर बैंकों को एडवाइजरी जारी

Tue, 27 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
नकली नोट रैकेट को लेकर बैंकों को एडवाइजरी जारी
मंडी। नकली नोट रैकेट के सामने आने से मंडी जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक ने सभी बैंकों को अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक टीआर रांटा ने एडवाइजरी जारी कर बैंकों को कैश लेनदेन में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। एडवाइजरी में जिले के सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को कैश लेन देन में नोटों को बारीकी से जांचने के निर्देश दिए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक चंडीगढ़ और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित वित्तीय जागरूकता शिविर के बाद यह निर्देश जारी किए गए हैं। बैंकों को पीएनबी शाखा भंगरोटू की कैश डिपॉजिट मशीन में जमा हुए नकली नोटों की जानकारी भी दी गई है। इस शाखा में नकली नोट रैकेट के एक आरोपी ने 16500 रुपये के नकली नोट जमा करवा दिए थे। जिसे की डिपॉजिट मशीन ने रिटेन कर दिए थे। मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक टीआर रांटा ने कहा कि सभी बैंकों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


सचेत वेबसाइट से लें जमा राशि वाली संस्थाओं की जानकारी : आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक चंडीगढ़ की ओर से जिला प्रशासन मंडी के सहयोग से उपायुक्त कार्यालय के सभागार में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक निर्मल चंद ने की तथा उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर शिविर में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। निर्मल चंद ने शिविर में कहा कि धन संबंधी धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को वित्तीय संबंधी जानकारी होना आवश्यकता है। अपने एटीएम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी किसी भी व्यक्ति को न दें। लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से दिए गए उन विज्ञापनों में पढ़कर अपना पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए, जिनमें लोगों को 2 या 3 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाने की बात कही गई हो। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सचेत वेबसाइट आरंभ की गई है। जिस पर जमा राशि स्वीकार करने वाली संस्थाओं के बारे में सूचना प्राप्त की जा सकती है तथा शिकायतें भी दर्ज की जा सकती हैं। इस अवसर पर उदय चंद्रा अध्यक्ष हिमाचल ग्रामीण बैंक, केबी सिंह सर्कल हेड पंजाब नेशनल बैंक, विजय नारंग क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, टीआर रांटा मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न ग्राम पंचायत से आए सचिव, विभिन्न पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed