{"_id":"5a8d9cd54f1c1bb5568b51d1","slug":"191519230165-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धवाल के मुकेश ने अंडर-19 और अंडर-21 कुशती प्रतियोगिता पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धवाल के मुकेश ने अंडर-19 और अंडर-21 कुशती प्रतियोगिता पर किया कब्जा
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
ओपन कुशती मुकाकबले के फाइनल में दमखम दिखाते दोनों प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर बुधवार को अंडर-19 और अंडर-21 की माली धवाल के मुकेश पहलवान के नाम रही। जबकि, ओपन कुश्ती के चैंपियन पंजाब के बग्गा रहे। अंडर-19 माली का फाइनल मुकाबला धवाल के मुकेश और कंसाचौक के प्रज्जवल के बीच हुआ। करीब बीस मिनट के इस खेल में मुकेश ने प्रज्जवल को पटकनी देकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को 15 हजार और उपविजेता को 11 हजार की राशि देकर सम्मानति किया गया। वहीं, अंडर-21 कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धवाल के मुकेश और ऊना के देवेंद्र के बीच हुआ। इसमें मुकेश ने देवेंद्र को पटकनी देकर प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता खिलाड़ी को 21 हजार और उपविजेता प्रतिभागी को 15 हजार रुपये की राशि और गदा देकर सम्मानित किया।
वहीं, ओपन कुश्ती का फाइनल मुकाबला कोहली के बग्गा और अमृतसर के काका के बीच खेला गया। इसमें करीब 20 मिनट के खेल में मुकाबले का नतीजा निकला। अभी दोनों प्रतिभागियों ने माहौल को गर्म किया था कि कोहली के बग्गा ने अमृतसर के काका पर ऐसा दांव कसा कि उसे पटकनी देकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को 51 हजार और उपविजेता को 35 हजार रुपये की राशि और गदा देकर सम्मानित किया। कुश्ती प्रतियोगिता के समापन पर मध्य जोन मंडी के डीआईजी कपिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। साथ ही सह संयोजक जनक दास डोगरा विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को नकद इनाम राशि चेक और गदा देकर सम्मानित किया। शिवरात्रि महोत्सव की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में किया गया।