{"_id":"5a427e124f1c1b6a118ba349","slug":"191514307090-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में पढ़े हैं सीएम के निजी सचिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल में पढ़े हैं सीएम के निजी सचिव
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। प्रदेश के नए सीएम जयराम ठाकुर ने अपनी टीम मेें पहली नियुक्ति करते हुए निजी सचिव के रूप में प्रशासनिक अधिकारी विनय सिंह को शामिल किया है। साधारण बैकग्राउंड वाले एचएएस आफिसर ने प्रारंभिक से लेकर जमा दो तक की शिक्षा सरकारी स्कूल में की है। अपने दम पर उन्होंने ग्रेजुएशन करके प्रशासनिक सेवाओं में सफलता प्राप्त की है। सीएम के निजी सचिव विनय सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा भी सरकारी स्कूलों से प्राप्त की है। इनका जन्म सरकाघाट के तनिहार (टीहरा) गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा एमआईडी देवदार टीहरा स्कूल से की, जबकि मिडल और मैट्रिक तक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरकाघाट से शिक्षा प्राप्त की है। वहीं उन्होंने बीएससी एमएलएसएम सुंदरनगर से की है। अन्य योग्यताओं में उन्होंने एलएलबी पीजी कालेज देहरादून और एमबीए बीआईटी कॉलेज पुणे से की है। वह 2001 कैडर के एचएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह एडीएम कुल्लू और बिलासपुर तथा नादौन के एसडीएम रहे हैं। हाल ही में विनय सिंह राज्य परिवहन प्राधिकरण में तैनात हैं। साथ ही मिल्क फेडरेशन के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार भी उनके पास हैं।
सीएम के निजी सचिव की पत्नी भी एचएएस
एचएएस विनय सिंह की पत्नी कुमंद पठानिया भी 2001 बैच की एचएएस हैं। इनकी शादी 2004 में हुई थी। इस समय यह राज्य विद्युत बोर्ड में डायरेक्टर हैं। एचएएस दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा एक बेटी है। विनय के पिता हरि सिंह पठानिया रिटायर डीएफओ हैं। माता द्रोपदी देवी हाउस वाइफ है। बड़े भाई विवेक और बहन संगीता सरकारी क्षेत्रों में हैं।
कामयाबी पर गृह क्षेत्रों में खुशी की लहर
एचएएस विनय सिंह की इस कामयाबी पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल हैं। इस उपलब्धि पर विनय के ताया धर्मचंद प्रेमी, प्रेम सिंह पठानिया, चचेरे भाई जसबीर पठानिया, लक्ष्मी ठाकुर, प्रकाश सिंह पठानिया, महेंद्र पठानिया सहित सरकाघाट व धर्मपुर की जनता ने बेहद खुशी जाहिर की है। सभी ने नए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का भी धन्यवाद किया है। स्थानीय जनता ने उम्मीद लगाई है कि विनय सिंह बतौर प्रशासनिक अधिकारी सरकाघाट व धर्मपुर के विकास में अहम योगदान देंगे।