फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कांढा, बगस्याड़ में दूषित जलस्त्रोतों से फैला डायरिया, टीमें रवाना

कांढा, बगस्याड़ में दूषित जलस्त्रोतों से फैला डायरिया, टीमें रवाना

Fri, 22 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
कांढा, बगस्याड़ में दूषित जलस्त्रोतों से फैला डायरिया, टीमें रवाना
गोहर (मंडी)। विकास खंड गोहर की कांढा बगस्याड पंचायत और आसपास की पंचायतों में डायरिया फैलने से सैकड़ों लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। विभाग ने क्षेत्र में डायरिया बढ़ने की आशंका के चलते टीमें भेज दी हैं। वहीं, मामले में आईपीएच विभाग ने जलस्रोतों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में डायरिया फैला है वहां पर तेल सर्वे कंपनी का कार्य चला हुआ है। कार्य कर रहे मजदूरों ने जल स्रोतों के नजदीक गंदगी फैला दी है। जिससे क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार कांढा, कुटला खनुला, मुसरानी और अन्य गांवों को पानी जाता है, वहां पर तेल सर्वे की कंपनी की ओर से काम लगा हुआ है। यहां पर लगभग 100 से अधिक कामगार कार्य कर रहे हैं। यह कामगार स्रोत के पास स्नान व कपड़े धोने व अन्य कार्य भी कर रहे हैं। जिससे पानी दूषित हो गया। डायरिया से पीड़ित कुछेक मरीज गोहर अस्पताल और बगस्याड में इलाज के लिए पहुंचे। पंचायत प्रधान कांढा बगस्याड के दुर्गा दास ने कहा कि तेल कंपनी के कामगारों ने जलस्रोतों को दूषित कर दिया है। जिससे यहां पर बीमारी फैल रही है।
विज्ञापन

जलस्रोतों की सफाई के आदेश : आईपीएच
सहायक अभियंता आईपीएच सत्या शर्मा ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही कनिष्ठ अभियंता दिनेश राणा को मौके पर जाने के आदेश दिए गए हैं। स्रोतों और टैकों की सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पानी के स्रोतों व टैंकों के पास लोगों के रहने की सूचना आईपीएच विभाग को भी देनी चाहिए थी, ताकि हम उचित व्यवस्था कर सकें।
विज्ञापन

स्थिति सामान्य : बीएमओ
बीएमओ बगस्याड केआर शर्मा ने कहा कि अब स्थिति सामान्य है। टीमों को गांवों में भेजा गया है और लोगों की जांच की जा रही है तथा बीमार लोगों को वहीं पर दवाइयां दे दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed