{"_id":"5a217e644f1c1bc45b8b9a08","slug":"191512144484-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाह का डोहरा स्कूल के मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाह का डोहरा स्कूल के मेधावी सम्मानित
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर के चाह का डोहरा स्कूल के सम्मानित मेधावी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाह का डोहरा ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह की अध्यक्षता उच्च शिक्षा निदेशक मंडी अशोक शर्मा ने की। प्रधानाचार्य नरेश भट्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल और टोपी भेंट करके किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पारितोषिक वितरण समारोह बच्चों में नए उत्साह का सृजन करेगा। उन्होंने उपस्थित छात्रों, अध्यापकों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वक्त सभी पाठशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण समारोह के माध्यम से सम्मानित किया जा रहा है। यह एक बहुत ही अच्छा कार्य है। इसमें सभी बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं और अगले वर्ष के लिए अपने बेहतरीन प्रदर्शन की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को पारितोषिक वितरण किया। इनमें छठी कक्षा में रेणुका प्रथम, ललित कुमार द्वितीय, नर्मदा तृतीय रहीं। सातवीं कक्षा में अभिजीत सिंह प्रथम, देशराज द्वितीय, करण ठाकुर तृतीय, जबकि आठवीं में ललिता कुमारी प्रथम, नेहा द्वितीय और शगुन ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। नौवीं कक्षा में अभिषेक ठाकुर प्रथम, रिचा देवी द्वितीय और अंकिता तृतीय रहीं। दसवीं में शिवानी कुमारी प्रथम, सपना द्वितीय और कल्याणी ठाकुर को तृतीय स्थान हासिल करने पर पुरस्कृत किया गया। आर्ट्स ग्रुप में प्लस वन में प्रमिला देवी प्रथम, अंजना देवी द्वितीय, गंगाराम तृतीय, प्लस वन कॉमर्स में मंजू देवी प्रथम, अनीता ठाकुर द्वितीय, राजकुमार तृतीय, प्लस टू आर्ट्स में नीलम प्रथम, सुनीता कुमारी द्वितीय और उमा भारती तृतीय को सम्मानित किया गया। प्लस टू कॉमर्स में राजेंद्र कुमार प्रथम, कुसुमा देवी द्वितीय और वंदना देवी तृतीय को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा खेलों और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। बेस्ट वालंटियर्स एनएसएस 2016-17 बेली राम और मीनाक्षी, विश्व पर्यावरण दिवस पर आकांक्षा प्रथम, स्वच्छ भारत एवं भांग उखाड़ो अभियान में मंजू प्लस टू प्रथम, स्वच्छ भारत और भांग उखाड़ो अभियान में आकांक्षा प्रथम, मनीषा द्वितीय, अंजना तृतीय रहने पर सम्मानित हुईं। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार प्रथम, वंदना द्वितीय, निखिल कुमार तृतीय, नारा लेखन प्रतियोगिता में सपना प्रथम, प्रियंका देवी द्वितीय, तनु कुमारी तृतीय को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय संकल्प दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस नारा लेखन प्रतियोगिता में अंजलि देवी प्रथम और सपना देवी द्वितीय को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन