{"_id":"5a18141f4f1c1b6f548bf347","slug":"191511527455-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलास्तरीय प्रतियोगिता में किरण, सुमित, पायल और सिमरन बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में किरण, सुमित, पायल और सिमरन बने चैंपियन
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। मंडी के पड्डल मैदान में विशेष खिलाड़ियों के लिए जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मंडी सुनील कुमार शर्मा ने किया । इस दौरान सुंदरनगर, सहयोग स्कूल मंडी, सहयोग स्कूल नागचला, भाडुआं स्कूल सुंदरनगर, एसएसए मंडी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दिव्यांग सुंदरनगर और हिमालय विकलांग संस्था के लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर एसपी मंडी अशोक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सभी को खेलों में विशेष रूप से भाग लेना चाहिए। अन्य खिलाड़ियों की तरह विशेष खिलाड़ियों को भी स्पर्धाओं में आगे लाना चाहिए। विशेष खिलाड़ी भी साधारण खिलाड़ियों की भांति हर वर्ष मेडल जीतते हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान रमन बेकरी मंडी की ओर से खिलाड़ियों को फास्ट फूड और मिल्कफेड चक्कर ने दूध उपलब्ध करवाया। इस अवसर पर प्रदीप चंद वॉलीबाल प्रशिक्षक, सुरेश शर्मा युवा संयोजक, सतिंद्र शर्मा बास्केटबाल प्रशिक्षक, विक्रम सिंह वशिष्ट फुटबाल प्रशिक्षक, अजय राय क्रिकेट प्रशिक्षक, सुशमलता हाकी प्रशिक्षक, अशोक शर्मा हैंडबाल प्रशिक्षक, बवीता, कमलेश ठाकुर, प्रधानाचार्य एचपीएसए सुंदरनगर, सचिव सहयोग, गीता पुरोहित, प्रशिक्षक हेमलता पठानिया और सभी संस्थाओं के प्रभारी और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विभिन्न स्पर्धाओं में यह रहे विजेता बच्चे
जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता से 30 प्रतिभागियों का चयन राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो 2 और 3 दिसंबर को जिला मंडी में ही आयोजित करवाई जाएगी। 13 से17 आयु वर्ग में 100 मीटर पैदल चाल में एचपीआईएसए सुंदनगर की किरण ने प्रथम, अनुराधा ने द्वितीय व अचला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सीकूद में एचपीआईएसए सुंदनगर की अचला ने प्रथम, किरन ने द्वितीय व अनुराधा ने तृतीय स्थान हासिल किया।13-17 वर्ष लड़कों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सहयोग मंडी के सुमित ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय और केतन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में खुशबू सहयोग मंडी ने प्रथम, पायल एचपीआईएसए सुंदनगर ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । एचआई 13-17 लड़कों के वर्ग में व्रॉड जंप में सहयोग मंडी के राकेश नेे प्रथम, सुमित ने द्वितीय और हितेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और लड़कियों के वर्ग में एचपीआईएसए सुंदनगर की सिमरन ने प्रथम, भावना ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीएच सहायक चाल लड़कों के वर्ग में रिषभ जोगिंद्रनगर ने प्रथम, बंटी ने दूसरा और हिमालयन संस्था से रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
प्रतियोगिता में ठहरने की होगी उचित व्यवस्था : सुनील
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय खेलों के आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के बाद अगले माह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता भी मंडी में ही होगी। जिसमें प्रदेश भर के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विभाग की ओर से प्रदेश भर से आने वाले दिव्यांग बच्चों के ठहरने की उचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ेे।