फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी शहर में जगह-जगह पाइप लीक होने से व्यर्थ बह रहा पानी

मंडी शहर में जगह-जगह पाइप लीक होने से व्यर्थ बह रहा पानी

Sat, 11 May 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
मंडी शहर में जगह-जगह पाइप लीक होने से व्यर्थ बह रहा पानी
मंडी। गर्मियों में जहां पानी की एक-एक बूंद कीमती होती है, वहीं शहर की सड़कों में रोजाना सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे चालकों और लोगों को भी परेशानी हो रही है। रामनगर वार्ड में ऊहल परियोजना के पाइप तीन दिनों से लीक हो रहे हैं। इससे पानी सड़कों पर बह रहा है। शहर के स्कूल बाजार, जेलरोड में भी कई स्थानों पर पानी के पाइप लीक हो रहे हैं। बार-बार शिकायत पर भी विभाग पाइपों को ठीक नहीं कर रहा है। सड़क पर व्यर्थ बह रहे पानी से वाहनों के चलने से छींटे व्यापारियों के सामान पर पड़ रहे हैं। इससे सामान भी गंदा हो रहा है। वहीं छीटें पड़ने से राहगीर भी परेशान हैं। शहरवासियों सुख निधान सिंह, सर्वजीत सिंह, राजेंद्र पाल, साजन सिंह, हरमीत सिंह, घनश्याम, राजेंद्र आदि ने कहा कि पानी व्यर्थ बह रहा है और समस्या का हल नहीं हो रहा है। उधर, जेलरोड और स्कूल बाजार में भी पुराने पाइप लीक होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों ने विभाग से गुहार लगाई है कि वर्षों पुराने पाइपों को बदलकर नए पाइप डाले जाएं ताकि पानी की लीकेज न हो और पानी संरक्षित हो सके। उधर, एक्सईएन अरुण शर्मा ने कहा कि रामनगर में पाइप की रिपेयर के लिए कर्मचारी भेजे जाएंगे। अन्य स्थानों पर अगर पानी व्यर्थ बह रहा है तो इसके बारे में पता पाइपों की रिपेयर की जाएगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed