फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में एक महिला और बच्ची को स्वाइन फ्लू, किए गए रेफर

मंडी में एक महिला और बच्ची को स्वाइन फ्लू, किए गए रेफर

Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
मंडी में एक महिला और बच्ची को स्वाइन फ्लू, किए गए रेफर
मंडी। सीएम के गृह जिला मंडी में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मंडी जिले से संबंध रखने वाली नौ माह की बच्ची समेत एक महिला को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। दोनों लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचाराधीन थे। महिला की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। नौ माह की बच्ची आईजीएमसी शिमला में दाखिल है। दो और सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। अब तक मंडी जिले के तीन लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। लगातार मामले सामने आने से लोगों में स्वाइन फ्लू का खौफ बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडी शहर की महिला निवासी नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी। यहां लक्षण दिखने पर डॉक्टरों ने सैंपल लेकर जांच को शिमला भिजवाया था। मंगलवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके साथ नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बच्चों के वार्ड में दाखिल बरोट की बच्ची को खराब तबीयत पर आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। यहां जांच में बच्ची स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाई गई है। मंगलवार को डॉक्टरों स्वाइन फ्लू के संभावित दो मरीजों के सैंपल लिए हैं। इन्हें विशेष गाड़ी के माध्यम से शिमला भेजा गया है। रिपोर्ट बुधवार शाम तक मिलेगी। बता दें, मंडी जिले से संबंधित लोगों में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल नौ मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। अन्य का उपचार चल रहा है। संपर्क में आए लोगों को दवाइयां बांटी जा रही हैं। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के एमएस डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को स्वाइन फ्लू जांच के लिए भेजा गया सैंपल पॉजिटिव है। नौ माह की बच्ची में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग को इसकी रिपोर्ट दे दी गई है। वहीं, सीएमओ मंडी डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि कांटेक्ट हिस्ट्री में आए लोगों को दवाइयां बांटने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

000

निवासी शालिनी 38
क्षेत्र निवासी तनुजा नौ माह पुत्री तिलक राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed