{"_id":"5b8c1b9142c792463f795499","slug":"181535908753-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहर ख्योड़ मेला 17 से, विधायक करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहर ख्योड़ मेला 17 से, विधायक करेंगे शुभारंभ
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय ख्योड़ मेला 17 सितंबर से शुरू होगा। इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक विनोद कुमार करेंगे, जबकि सात दिवसीय मेले का समापन 23 सितंबर को सीएम जयराम ठाकुर करेंगे। मेले के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम कार्यालय गोहर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नाचन के विधायक विनोद कुमार ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अनिल भारद्वाज ने की। बैठक में ग्राम पंचायत प्रधान कमला शर्मा, पंचायत के सभी प्रतिनिधि, सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया। विधायक ने प्रधान ग्राम पंचायत बासा से आग्रह किया कि मेले के आयोजन को सफल बनाने के लिए अनुभवी लोगों को भी कमेटियों में सम्मिलित किया जाए। उपमंडलाधिकारी ने बताया कि मेले का शुभारंभ 17 सितंबर को नाचन के विधायक विनोद कुमार करेंगे और समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। विधायक ने बताया कि मेले की अंतिम संध्या में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाग ले सकते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 12 से 16 सितंबर तक लिए जाएंगे। बैठक में विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया, ताकि मेले का आयोजन सही ढंग से किया जा सके। मेले में छिंज, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए कमेटी गठित की गई। विधायक ने कहा कि मेले में सभी देवी देवता अपने कार कारिंदों और ढोल नगाड़ों के साथ भाग लेंगेे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 37 गेट लगाए जाएंगे। उधर, पंचायत प्रधान ने बताया कि इस बार प्लाटों के दामों में 2 प्रतिशत वृद्धि की गई है और मेले के दौरान साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखने का सभी से आग्रह किया गया है।
0000
विज्ञापन
0000