फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर और नाचन को सीएम ने दी करोडों की सौगात

सुंदरनगर और नाचन को सीएम ने दी करोडों की सौगात

Sun, 10 Jun 2018 09:38 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर और नाचन को सीएम ने दी करोडों की सौगात
धनोटू-रोहांड़ा सड़क अपग्रेड के लिए दिए 14.50 करोड़ - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुंदरनगर(मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के आठवें दौरे के दौरान फिर करोड़ों की सौगात दी है। सुंदरनगर के साथ सटे लोअर नाचन हलके के विकास के लिए भी करोड़ों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री रविवार सुबह 11 बजे सुंदरनगर पहुंचे। विधायक राकेश जंवाल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने सबसे पहले यहां पर ललित नगर के निकट 6.38 करोड़ से बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग का शिलान्यास किया। इसमें 150 कारों को खड़े करने की सुविधा होगी। इसके बाद उन्होंने 11:30 बजे 1.80 करोड़ से उपमंडलीय पशु चिकित्सालय परिसर में बनने वाले पोल्ट्री प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला रखी। करीब 3 बजे मुख्यमंत्री लोअर नाचन के जुगाहन गांव में पहुंचे। वहां उन्होंने विधायक विनोद कुमार की उपस्थिति में दो करोड़ की लागत से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक राकेश जंवाल ने विकास कार्यों के लिए सुंदरनगर को प्राथमिकता देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उनसे रोहांड़ा, जड़ोल और मलोह क्षेत्र के लिए वेटरनरी अस्पताल खोलने की मांग की। इससे यहां की दर्जनों पंचायतों के बाशिंदों को घर-द्वार पर पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भी इन मांगों पर शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। लोअर नाचन के जुगाहन में दो करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने विधायक विनोद कुमार की मांग पर धनोटू से रोहांड़ा सड़क को अपग्रेड करने के लिए 14.50 करोड़ की राशि मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने धनोटू में रेस्ट हाउस और नाचन में एक दर्जन संपर्क मांगों के निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि भी मंजूर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed