{"_id":"5aca53814f1c1be46b8b46ab","slug":"181523209089-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के जमीन से खननकारियों ने निकाल की सड़क महकमा बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के जमीन से खननकारियों ने निकाल की सड़क महकमा बेखबर
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी से करीब तीन किलोमीटर दूर चलोगी खड्ड में अवैध खनन जोरों पर है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि करीब 1 माह से यहां खनन बेरोकटोक चल रहा है। खनन माफिया खड्ड से पत्थर, बजरी उठाकर मोटी कमाई कर रहा है और इस स्थान पर विभाग की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। खनन करने के लिए यहां पर खननकारियों ने वन विभाग की जमीन से सड़क तक निकाल दी है। लेकिन, वन विभाग इससे बेखबर है। क्षेत्र के लोगों मुरारी शर्मा, सुनीता देवी, झाबेराम, दौलत राम, प्रकाश आदि का कहना है कि खननकारियों को अकसर यहां पर टैक्टरों आदि में पत्थर और बजरी उठाते देखा जा सकता है। वहीं खड्ड के लिए इन लोगों के द्वारा वन विभाग की जमीन से दो स्थानों से रास्ते बनाए गए हैं, लेकिन वन विभाग भी मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को कई बार शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जब इन खननकारियों को पत्थर, रेत बजरी ले जाने से रोका जाता है तो लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इसके चलते क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि वह अपनी जमीन से माफिया द्वारा निकाली गई सड़क को अतिशीघ्र बंद करे, ताकि यहां यह अवैध खनन बंद हो सके।
उधर, आरओ वन विभाग बालीचौकी ने कहा कि मामला हमारे ध्यान में है, हमें इस जगह में मात्र एक अवैध सड़क की जानकारी मिली है और उसे हमने बंद कर दिया है। दूसरी जगह से भी सड़क निकाली गई है, इस बारे में हमें कोई भी जानकारी नही मिली है। अगर ऐसी बात है तो हम वहां जाकर सड़क को तुरंत बंद कर देेंगे।
विज्ञापन
उधर, आरओ वन विभाग बालीचौकी ने कहा कि मामला हमारे ध्यान में है, हमें इस जगह में मात्र एक अवैध सड़क की जानकारी मिली है और उसे हमने बंद कर दिया है। दूसरी जगह से भी सड़क निकाली गई है, इस बारे में हमें कोई भी जानकारी नही मिली है। अगर ऐसी बात है तो हम वहां जाकर सड़क को तुरंत बंद कर देेंगे।
विज्ञापन