फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर भूख हड़ताल जारी

जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर भूख हड़ताल जारी

Sun, 25 Feb 2018 11:06 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर भूख हड़ताल जारी
गोहर (मंडी)। जंजैहली एसडीएम कार्यालय की मांग को लेकर सिराज संघर्ष समिति की क्रमिक भूख हड़ताल रविवार को सातवें दिन प्रवेश कर गई है। हाल ही में सिराज संघर्ष समिति के साथ जंजैहली में हुई मुख्यमंत्री के ओएसडी से वार्ता में सिराज संघर्ष समिति ने सरकार से मांग उठाई थी कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता, तब तक एसडीएम 15 दिन जंजैहली और 15 दिन थुनाग में बिठाए जाएं। लेकिन, वार्ता के बाद सिराज संघर्ष समिति को सरकार से कोई रुझान न मिलने के कारण शनिवार को जंजैहली में सिराज संघर्ष समिति आंदोलन पर उतर गई। जिससे फिर जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर विवाद जोर पकड़ने लगा है। रविवार को जंजैहली में सिराज संघर्ष समिति की सातवें दिन की भूख हड़ताल में नरोत्तम, आलम चंद, निहाल सिंह, धर्म सिंह, देवी सिंह और नवीन कौंडल बैठे हैं। सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने कहा कि सरकार जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर फिर किनारा करने लगी है। जिसके विरोध में आगामी 6 मार्च को जंजैहली में सरकार के विरोध में महारैली का आयोजन किया जाएगा। सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी ने कहा कि जब तक सरकार जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर कोई निर्णय नहीं लेती तब तक जंग जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed