फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1809 students took NEET exam in six centers of the district.

Mandi News: जिले के छह केंद्रों में 1809 विद्यार्थियों ने दी नीट परीक्षा

Sun, 05 May 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
1809 students took NEET exam in six centers of the district.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कड़े निर्देशों के साथ पूरी पारदर्शिता से हुई परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। भारत में चिकित्सा-स्नातक के पाठ्यक्रमों एमबीबीएस, बीडीएस आदि में प्रवेश पाने के लिए रविवार को जिले के छह केंद्रों में नीट की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित हुई। इस परीक्षा में एनटीए की गाइडलाइन का पूरी सख्ती से पालन किया गया। केंद्र के बाहर तक भी किसी को परीक्षा के दौरान नहीं रहने दिया गया। हाजिरी बायोमिट्रिक मशीन से लगाई गई और कोई भी पाठन और लेखन सामग्री परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाने दी गई। वहीं, विद्यार्थियाें को भी एनटीए के गाइडलाइन के मुताबिक जांच से गुजरना पड़ा। रविवार को मंडी, सुंदरनगर और नेरचौक में स्थापित छह परीक्षा केंद्रों में 1809 ने इस परीक्षा को दिया। जिला कोर्डिनेटर से मिली जानकारी के मुताबिक मंडी के परीक्षा केंद्र डीएवी मंडी में 588 में से 574 ने परीक्षा दी। बाल स्कूल मंडी में 144 में 138 ने यह परीक्षा दी। उधर, बल्ह में फिनिक्स स्कूल में 288 में से 284 ने परीक्षा दी। विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में 360 में से 349 ने इस परीक्षा में भाग लिया। वहीं, सुंदरनगर में डीएवी सुंदरनगर में 456 में से 443 ने यह परीक्षा दी। एंजल्स पब्लिक स्कूल में 216 में से 210 ने परीक्षा में भाग लिया। केंद्रों में सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू हो गई थी। वहीं डेढ़ बजे के बाद किसी को भी केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया गया। उधर, नीट परीक्षा के जिला समन्वयक केएस गुलेरिया ने बताया कि जिला के छह केंद्रों में नीट की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित हुई। इसमें एनटीए की गाइडलाइन को बहुत ही सख्ती से पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed