फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   18 bottles of liquor missing from Balh police station's storehouse

Mandi News: बल्ह थाना के मालखाने से शराब की 18 बोतलें गायब

Tue, 27 May 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
18 bottles of liquor missing from Balh police station's storehouse
मंडी। बल्ह पुलिस थाना के मालखाने से शराब की 18 बोतलें गायब होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर जांच बैठा दी है। मामले का खुलासा 20 मई को उस समय हुआ जब बल्ह पुलिस शराब की जब्त खेप को न्यायालय में पेश करने पहुंची। इस दौरान 18 बोतलें कम निकलीं। तीन पेटियों पर न्यायालय की मुहर तक नहीं थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बल्ह पुलिस ने 2022 में मंडी के मेगल के रहने वाले एक व्यक्ति से स्कॉच की पांच पेटी बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करने के बाद शराब की खेप को मालखाने में रखा था।
विज्ञापन

20 जून को न्यायालय ने शराब की खेप को पेश करने के निर्देश जारी किए थे। जब बल्ह पुलिस न्यायालय पहुंची और पेटियों को खोला तो सभी पेटियों से दो से चार बोतलें गायब थीं। कुल 18 के करीब बोतलें गायब पाई गईं। शराब की तीन पेटियों पर न्यायालय की मुहर भी नहीं थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए इस पर जांच बैठा दी है। मामले के बाद थाना बल्ह के मुलाजिमों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



...
फरवरी में हटली थाना के मालखाने से गायब हुए थे दो लाख रुपये
फरवरी माह में सरकाघाट उपमंडल के पुलिस थाना हटली के मालखाने से करीब दो लाख रुपये गायब हो गए थे। इसका खुलासा उस समय हुआ था जब मामले की कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट के सामने जब पैकेट खोला गया तो उसमें बरामद की गई चरस तो थी लेकिन लाखों की राशि गायब थी। मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद को सौंपा था। रिपोर्ट आने का इंतजार है।


...
बल्ह थाने के मालखाने से गायब हुई शराब को लेकर पुलिस अधीक्षक को सूचित कर दिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।
-दिनेश कुमार, डीएसपी, हेडक्वार्टर मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed