फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बगस्याड़ में रिहायशी मकान की छत में घुसा ट्रैक्टर, चालक फरार

बगस्याड़ में रिहायशी मकान की छत में घुसा ट्रैक्टर, चालक फरार

Fri, 23 Feb 2018 10:31 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
बगस्याड़ में रिहायशी मकान की छत में घुसा ट्रैक्टर, चालक फरार
accident shimla
अमर उजाला ब्यूूूूरो
विज्ञापन

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के बगस्याड़ में एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर एक रिहायशी मकान में घुस जाने से चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक को आंशिक चोट आई है और वह मौके से फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बगस्याड़ में एक ट्रैक्टर जंजैहली की तरफ जा रहा था कि चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर एक रिहायशी मकान की छत में जा घुसा। ट्रैक्टर के छत में फंसने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है। ग्राम पंचायत शरण के प्रधान गोकल सिंह ने बताया कि जंजैहली बूंग रैल चौक का एक ट्रैक्टर बगस्याड़ से जंजैहली जा रहा था। इस दौरान बगस्याड़ के समीप डुंगसा मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर रहीधार निवासी तारा चंद पुत्र गोवर्धन के रिहायशी मकान की छत में घुस गया। सड़क किनारे मकान होने के कारण ट्रैक्टर सीधा मकान की छत में जा घुसा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चालक को आंशिक चोट आई है और वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद बगस्याड़ के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। मकान में हादसे के दौरान कोई भी नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पंचायत प्रधान गोकल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मौके पर समझौता हो गया है। एसएचओ जंजैहली सुनील कुमार और एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed