फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अध्यक्ष पद के तख्तापलट से पहले कांग्रेस समर्थित नप अध्यक्ष पूनम शर्मा ने थामा भाजपा का दामन

अध्यक्ष पद के तख्तापलट से पहले कांग्रेस समर्थित नप अध्यक्ष पूनम शर्मा ने थामा भाजपा का दामन

Sun, 14 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के तख्तापलट से पहले कांग्रेस समर्थित नप अध्यक्ष पूनम शर्मा ने थामा भाजपा का दामन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पूनम शर्मा ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। साथ में निर्दलीय पार्षद रमा देवी भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। रविवार को यहां के लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपा विधायक राकेश जम्वाल की उपस्थिति में दोनों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन

सत्ता बदलने के बाद मंडी में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष ने इस्तीफे का एलान किया था। इसके बाद सुंदरनगर नगर परिषद में भी कांग्रेस की अध्यक्ष पद से सरदारी जाने की अटकलें लग रही थीं। लेकिन इससे पहले ही सुंदरनगर अध्यक्ष ने भाजपा का हाथ थामकर कांग्रेस खेमे में भूचाल ला दिया है। विधायक जम्वाल ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें सदस्यता प्रदान की। पूनम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद पहली बार मंडी जिला को मिला है। वहीं सुंदरनगर में युवा राकेश जम्वाल को विधायक चुना गया है। ऐसे में यहां के विकास को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। इधर, विधायक ने कहा कि केंद्र पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त हो चुका है। अब नगर परिषद सुंदरनगर भी कांग्रेस मुक्त हो गई है। भाजपा ने सत्ता में आते ही साफ कर दिया था कि वह राजनीतिक द्वेष भावना से कोई काम नहीं करेगी। सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर रोजाना लोग अब भाजपा का दामन थामने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद सुंदरनगर के हर वार्ड में विकास हो, यही उनकी कोशिश है। इधर, नगर परिषद अध्यक्ष व निर्दलीय पार्षद रमा के भाजपा में शामिल होने से रेस्ट हाउस में इनके भाजपा में शामिल होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट इसकी खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सेन, पार्षद दिनेश शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री नरेश चंदेल, मंडल महामंत्री जितेंद्र शर्मा व डा. हेमराज, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश चंदेल, महामंत्री घनश्याम वर्मा, मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष आफताब मोहम्मद, पूर्व पार्षद अजय शर्मा और विमल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed