{"_id":"5a5a0a144f1c1bfa408b49ed","slug":"171515850260-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक निर्माण में कोताही पर भड़के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंक निर्माण में कोताही पर भड़के मंत्री
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। कमलाह फोर्ट पर करीब 3 साल पहले पानी का टैंक बनाया गया था, जोकि बनने के बाद प्रयोग नहीं हो पाया है। इसके निर्माण में कोताही बरती गई है और इसमें पानी नहीं टिकता है। शनिवार को जब आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कमलाहिया मंदिर में माथा टेकने के बाद लौट रहे थे तो अचानक उनकी नजर इस टैंक पर पड़ी। इसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय लोगों और विभागीय अधिकारियों से ली। टैंक निर्माण में कोताही की बात सुनकर वह गुस्सा गए और उन्होंने तुरंत इसकी जांच के आदेश दे डाले। लोगों ने बताया कि करीब तीन सालों से यह टैंक प्रयोग नहीं हो पाया है। क्योंकि इसमें पानी नहीं टिकता। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आदेश दिए कि इसकी जांच तुरंत की जाए और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पेयजल की भारी किल्लत है और ठेकेदार अगर ऐसे कार्य करे तो फिर लोगों को कैसे पानी मिल सकता है। विभाग को उन्होंने आदेश दिए कि यहां पर बड़े टैंक के लिए तुरंत प्रारूप तैयार किया जाए और यहां बड़ा टैंक बनाया जाए, ताकि कमलाह पंचायत के लोगों को पेयजल समस्या न हो। उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए प्रदेश स्तर पर उच्चाधिकारियों के साथ मंथन किया जा रहा है। आईपीएच विभाग में बहुत खामियां हैं जिन्हें दूर किया जाएगा।
जरेड़-रौडूधार संपर्क मार्ग के कार्य का किया शुभारंभ
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को कमलाह, टौरखोला, कून, खजरूटी, चोलंगगढ़, लखरेर, हियूण, तनीहार और धर्मपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्थानों पर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने टौरखोला में लगभग 19 लाख 20 हजार की लागत से निर्मित की जाने वाली जरेड़ से रौडूधार संपर्क सड़क तथा लगभग दस लाख 50 हजार की लागत से निर्मित किए जाने वाले संपर्क मार्ग मझयार का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव रजत ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, एसडीएम मुकेश रेपस्वाल, डीएसपी कर्ण गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।