फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ईनाम पाकर चहके करसोग वैली स्कूल के होनहार

ईनाम पाकर चहके करसोग वैली स्कूल के होनहार

Sat, 23 Dec 2017 11:00 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
ईनाम पाकर चहके करसोग वैली स्कूल के होनहार
- फोटो : अमर उजाला
करसोग (मंडी)। करसोग वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि करसोग वैली स्कूल के अध्यक्ष अमर सिंह गुलेरिया ने शिरकत की। मुख्यातिथि को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत गुलेरिया और अन्य अध्यापक वर्ग ने शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को पाठशाला की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके साथ राष्ट्रीय गीत, एकलगीत, समूहगान, नृत्य, लोकनृत्य, एकांकी प्रस्तुत की गई। बच्चों के कार्यक्रम से मुख्य अतिथि और अभिभावक खुश दिखे। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अवार्ड से विनय कुमार को नवाजा गया। कार्यक्रम में विनय कुमार, नताशा नेगी, महेश कपूर, विपाशा नेगी, पलक ठाकुर, अमिता कुमारी, नेहा कश्यप, प्रेरणा शर्मा, स्नेहा शर्मा, पुनित चौहान, दया शर्मा, साहिबा कश्यप, आर्यन ठाकुर, प्रंजाल ठाकुर, स्नेहा कश्यप, सोहेल वर्मा, करुणा ठाकुर, अमन ठाकुर, सक्षम ठाकुर, टीना ठाकुर, वंशिका, अभिनाश, नेहा कुमारी, याशी चौहान, प्रशिक्षित शर्मा, लक्ष्मी कश्यप, दिव्यांशु गुप्ता, सक्षम गुप्ता, पीयूष, तनिशा, आस्था, स्नेहा कुमारी, सक्षम ठाकुर, प्रियांशु, हिमांशु, तनु, रूवीना, दिव्या, स्नेहा ठाकुर, तृप्ति ठाकुर, नेहा शर्मा, पारस ठाकुर, अर्नव वर्मा, रिधम ठाकुर, किरण ठाकुर, शौर्या, मितांश, गोपाल, तनिशका, जितेंद्र ठाकुर, हर्ष शर्मा, पल्लवी, रशिका ठाकुर, पार्थ नेगी, राहुल, मोहन लाल, पारितोष, अंकित, गुंजन वर्मा, हेमंत कुमार, रजित कुमार, अपूर्वी, रिजूल, अर्नव सैन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ पिछले सत्र के मेधावी छात्रों में सोनिया वर्मा, वंदना ठाकुर, शैया शर्मा, सेजल, संदीप और किजेश को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed