{"_id":"5a22cb334f1c1b60678bedb5","slug":"171512229683-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बारिश पीली पड़ने लगीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बारिश पीली पड़ने लगीं फसलें
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। कुछ माह से बारिश न होने से फसलें सूखकर पीली पड़ने लगी हैं। इसके चलते सिराज के किसानों और बागबानों को फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है। समूची सिराज घाटी के जंजैहली, कटारू, थुनाग, चिउणी बजौं, मजडबार, घैर लैंद, बगलियारा, केउली, भुलाह, रूहाड़ा, केउलीनाल, बगस्याड, शिकावरी, सुनाह, लंबाथाच, शिल्हीबागी बागाचनौगी, सराची, धरवारथाच, कांढा, सरोया और अन्य सैकड़ों गांवों में किसानों और बागबानों की फसलें तबाह होने की कगार पर हैं। वहीं, अगर कुछ दिन में बारिश न हुई तो सूखा पड़ने के असार हैं। बारिश न होने के कारण मटर, जौ और गेहूं की फसलें सूख गई हैं। कई किसानों ने तो अभी तक बिजाई भी नहीं की है। जिन्होंने पहले बिजाई की है, उन किसानों का कहना है कि फसलों को काफी नुकसान होगा। इसके कारण सिराज के किसानों को करोड़ों का नुकसान होगा। बीमा कंपनी बीमा तो करवा रही है लेकिन उसका फायदा मिले न मिले, इसकी कोई गारंटी नहीं है।
देवताओं के गूरों की भविष्यवाणी भी फेल
पिछले कुछ दिनों में मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी। लेकिन, यह अनुमान भी फेल हो गया। इसके बाद कई दिन बीच चुके हैं लेकिन अब तक बारिश नहीं हो पाई है। शुष्क ठंड के बढ़ने से जहां फसलें खराब हो रही हैं वहीं लोग कई बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। समूचे क्षेत्र में शीतलहर की मार पड़ रही है। कुछ देवताओं के गूरों और पुजारियों ने भी बारिश की भविष्यवाणी की थी लेकिन अब तक कोई बारिश नहीं हुई है।
अब बारिश होने पर भी नहीं होगी भरपाई
किसानों और बागबानों में तेज सिंह, मान सिंह, प्रकाश चंद, लाल सिंह, जीवन सिंह, राम सिंह, प्रेम सिंह, रेवत राम, मस्त राम, अमर सिंह, शिवदयाल, वीरभद्र सिंह आदि का कहना है कि हमने जो फसल की बिजाई की है, वह बिना बारिश पीली पड़ गई है। अब अगर बारिश हो भी जाए तो शायद ही नुकसान की भरपाई हो पाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों का नुकसान तय है। जिसने बिजाई कर दी उसको भी नुकसान होगा, जिसने नहीं की है उसका नुकसान भी तय है।