फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भाषण प्रतियोगिता में सुभाष सदन विजेता

भाषण प्रतियोगिता में सुभाष सदन विजेता

Tue, 14 May 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में सुभाष सदन विजेता
मंडी। चाइल्ड लाइन मंडी ने बाल विवाह बंद करो अभियान का दूसरा दिन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली में मनाया। स्कूल में बाल विवाह रोको विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सुभाष सदन ने प्रथम, लक्ष्मीबाई द्वितीय और टैगोर सदन तीसरे स्थान पर रहा। सुभाष सदन की ओर से उषा कुमारी, सौम्या कुमारी, रेणुका कुमारी, टैगोर सदन की ओर से योगिता चौहान, ज्योति कुमारी, डिंपल चौहान, लक्ष्मीबाई सदन की ओर से लोकेश कुमार, तनिषा कुमारी तथा भगत सदन की ओर से दिया चौहान, सौरव, सुमन ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके पश्चात चाइल्ड लाइन ने उपस्थित बच्चों और अध्यापकों को बाल विवाह रोको की जानकारी मुहैया करवाई। इस विषय पर स्कूली बच्चों ने जंजैहली बाजार में रैली निकाली। इसके साथ चाइल्ड लाइन की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्रदान करवाई। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ठुकराल, एसएमसी प्रधान मेहर चंद तथा स्कूल के अन्य अध्यापक मौजूद रहे। चाइल्ड लाइन मंडी की ओर से परामर्शदात्री वीना देवी, टीम सदस्य सविता देवी और शांता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed