{"_id":"5b9bec81867a557ff306d079","slug":"161536945281-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थमा डेंगू का प्रकोप, 14 और सामने आए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थमा डेंगू का प्रकोप, 14 और सामने आए मामले
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। स्वास्थ्य विभाग की डेंगू की रोकथाम को लेकर कवायद औपचारिकता मात्र ही दिख रही है। डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। डैहर में फिर से डेेंगू के 12 नए मामले सामने आए हैं। अन्य क्षेत्रों से दो मामलों का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को कुल 14 मामले सामने आने से फिर हड़कंप की स्थिति है।
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में शुक्रवार को डैहर और आसपास के क्षेत्र से 14 नए लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। अब डैहर और आसपास के क्षेत्र में डेंगू ग्रस्त रोगियों की संख्या 328 हो गई है। इनमें से अधिकतर रोगी पूर्ण रूप के स्वस्थ हो गए हैं। डैहर सीएचसी में डेंगू टेस्ट के लिए 10 लोगों के खून के नमूने लेकर मंडी लैब में जांच को भेज दिए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि 49 रोगियों के सैंपल की जांच की गई। इसमें से 14 लोगों में डेंगू वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें 12 लोग डैहर व आसपास के क्षेत्रों से तथा दो जिला के अन्य स्थानों से संबंधित है।