{"_id":"5b75b68742c79261cd55a6d3","slug":"161534441095-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धसैनिक बल के शहीदों के परिजनों को भी करुणामूलक नौकरी : बिक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धसैनिक बल के शहीदों के परिजनों को भी करुणामूलक नौकरी : बिक्रम
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश में अभी तक देश की सीमाओं में शहीद हुए सैनिकों के परिवारजनों को ही करुणामूलक आधार पर सरकारी सेवाओं में रोजगार मिलता था। अब सरकार ने अर्धसैनिक बलों के शहीदों के परिवारों को भी यह सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह बात जिलास्तरीय 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कही। समारोह शहर के सेरी मंच पर आयोजित किया गया। इसमें उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, स्कूली छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों की सलामी ली। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बिक्रम ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की स्वतंत्रता में शहीद हुए वीर सपूतों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना आरंभ की गई है। इसके तहत 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए 40 लाख रुपये तक के निवेश पर संयंत्र, मशीनरी की खरीद के लिए 25 प्रतिशत पूंजी उपदान दिया जा रहा है। कहा कि गत वित्त वर्ष के दौरान 128 नए लघु तथा सूक्ष्म उद्योग लगाए गए। इनमें लगभग 5 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ तथा 291 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 9 लघु तथा सूक्ष्म उद्योग लगाए गए, जिनमें लगभग 24 लाख रुपये का पूंजी निवेश हुआ तथा 29 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार, राकेश जंवाल, जवाहर ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, जिला भाजपा के अध्यक्ष रणबीर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सरला देवी, नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, पार्षद, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
...
देशभक्ति के रंग में रंगे उपमंडल
उपमंडल स्तर पर करसोग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अपूर्व देवगन ने की। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। पधर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम आशीष शर्मा ने की। इसके अतिरिक्त गोहर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, धर्मपुर तथा थुनाग में भी इस अवसर पर
कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
...
देशभक्ति के रंग में रंगे उपमंडल
उपमंडल स्तर पर करसोग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अपूर्व देवगन ने की। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। पधर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम आशीष शर्मा ने की। इसके अतिरिक्त गोहर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, धर्मपुर तथा थुनाग में भी इस अवसर पर
विज्ञापन
कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।