{"_id":"5b7302a742c7924cbb349bfb","slug":"161534263975-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांज में ठेके का विरोध सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांज में ठेके का विरोध सीएम को भेजा ज्ञापन
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के नांज में खुले शराब ठेके का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को नांज पंचायत के ग्रामीणों ने एसडीएम करसोग अपूर्व देवगन के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले दो स्कूलों से मात्र कुछ दूरी पर शराब का ठेका खोल दिया गया। जहां पर शराब ठेका खोला गया है, उस रास्ते से करीब 250 स्कूली बच्चे और सैकड़ों महिलाएं रोज गुजरती हैं। ठेके पर कई प्रकार के शराबियों का जमावड़ा लग रहा है, जिसका गलत प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है। महिला मंडल प्रधान शीला देवी, भागी, ममता देवी, व्यासा देवी, आशा देवी, गीता देवी, उपप्रधान नांज ताजेंद्र नेकराम शर्मा, कुंदन लाल सहित दर्जनों लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि शराब ठेके को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए, नहीं तो ग्रामीणों को मजबूरन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
000
विज्ञापन
000